3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह का भोपाल दौरा, जानें दिनभर के भाषणों की महत्वपूर्ण बातें

Amit Shah Bhopal Visit : भोपाल दौरे के दौरान केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का फोक किन बातों पर रहा, आइये जानें..।
less than 1 minute read
Google source verification
Amit Shah Bhopal Visit

कार्यक्रम को संबोधित करते अमित शाह (फटो सोर्स: Patrika)

Bhopal News : केंद्रीय सहाकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह कई महत्वपूर्ण आयोजनों के तहत आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हैं। दिनभर के करीब पांचों कार्यक्रमों के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह का फोकस कुछ महत्वपूर्ण बातों पर रहा।

देश के नए कानूनों का मूल मंत्र न्याय है, दंड नहीं

अपने भाषण के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि, दंड का प्रावधान सिर्फ अपराधियों को अपराध से रोकने के लिए होता है। भोपाल में नवीन न्याय संहिताओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। हमारी न्याय व्यवस्था कभी 'तारीख पर तारीख' के तानों के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब नए आपराधिक कानूनों के पूरी तरह क्रियान्वयन के बाद आने वाले 1.5 वर्षों में FIR से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक 3 वर्षों में न्याय दिलाने का पूरा काम हो जाएगा। इन कानूनों के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद हमारी न्याय व्यवस्था दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणालियों में शामिल होगी।

एमपी में बनेंगी 75 हजार नई डेयरियां

उन्होंने ये भी कहा कि, एक साल पहले शुरु हुई श्वेत क्रांति-2 के अंतर्गत देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में 75 हजार नई डेयरियां स्थापित की जाएंगी, जिनमें सबसे ज्यादा डेयरियां मध्य प्रदेश में स्थापित की जाएंगी। साथ ही, प्रदेश में संचालित 46 हजार मौजूदा डेयरियों को भी सशक्त और आधुनिक बनाने की व्यवस्था की जाएगी।

खबर अपडेट हो रही है..