7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मोदी को युगपुरुष और भगवान का अवतार कहने वालों का नारको टेस्ट हो’, देवास में बोले जीतू पटवारी

Jitu Patwari Statement : देवास में जीतू पटवारी का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा- मोदी को युगपुरुष और भगवान का अवतार कहने वालों का नारको टेस्ट होना चाहिए।
2 min read
Google source verification
Jitu Patwari Statement

कार्यक्रम में बोलते जीतू पटवारी (फोटो सोर्स: Patrika)

Dewas News : सेवादल के कार्यक्रम के तहत देवास पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। जीतू पटवारी ने कहा कि, शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युगपुरुष और भगवान का अवतार बताया है। उन्होंने आगे कहा कि, मोदी को युगपुरुष और भगवान का अवतार कहने वालों का नारको टेस्ट होना चाहिए।

मीडिया से बातचीत करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 'शिवराज सिंह चौहान ने नरेंद्र मोदी को युग पुरुष भगवान का अवतार बताया। नरेंद्र मोदी को इतने बड़े-बड़े शब्दों से नवाजा गया। इनका नार्को टेस्ट होना चाहिए। नरेंद्र मोदी के लिए जो बोलते हैं, वही सोचते हैं या सोचते कुछ और बोलते कुछ और हैं।'

प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

वहीं, जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर खरीदे जा रहे हैं, पर जनता को कर्ज के बोझ तले दबाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। भ्रष्टाचार करने में इस सरकार ने महारत हासिल कर ली है। आज मध्य प्रदेश हर मोर्चे पर पिछड़ रहा है। इन सबके लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के 25 साल के राज को जिम्मेदार ठहराया है।

भाजपा का पलटवार

इधर मामले में भाजपा की ओर से पलटवार भी किया गया है। इंदौर से भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जीतू पटवारी के बयानों पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि, जीतू पटवारी सुर्खियों में बने रहने के लिए अलग तरह की हरकतें करते रहते हैं, जिस तरह से राखी सावंत बयान देती है, उसी तरह से जीतू पटवारी 'कांग्रेस के मेल राखी सावंत' हैं।' सुमित मिश्रा ने आरोप लगाया कि, जीतू पटवारी सार्वजनिक मंचों के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लगातार प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को निशाना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि, पटवारी को हर मुद्दे में राजनीति दिखाई देती है और इसी वजह से वे लगातार बयान देकर चर्चा में बने रहने की कोशिश करते हैं।