12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में सोयाबीन के दामों में जबर्दस्त बढ़ोत्तरी, 8585 रुपए प्रति क्विंटल पहुंची कीमत

Soybean : एमपी की मंडियों में सोयाबीन के रेट बढ़े, छह दिन के अवकाश के बाद खुली कृषि उपज मंडी, मुहूर्त के हुए सौदे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

deepak deewan

•

Updated: 12 Nov 2026, 11:51 AM IST

soybean prices in mp have reached 8585 rupees per quintal

मंडी में बिकने आया सोयाबीन। फोटो-पत्रिका

Soybean : एमपी के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। उनके सोयाबीन वाकई पीला सोना बन सकता है। इसके दामों में जबर्दस्त बढ़ोत्तरी हुई है। देवास में सोयाबीन 8585 रुपए प्रति क्विंटल के दाम में बिका। यह कीमत तब मिली है जबकि एक दिन पहले प्रदेश में सोयाबीन के औसत दाम महज 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल से कुछ अधिक ही रहे थे। दामों से बढ़ोत्तरी से प्रदेश के किसानों की उम्मीदें जागी हैं। सोयाबीन उनकी आर्थिक दिक्कतें कुछ हद तक कम कर सकता है।

देवास में छह दिनों के अवकाश के बाद गुरुवार को कृषि उपज मंडी में कारोबार की शुरुआत हुई। मंडी खुलने के साथ ही नए कृषि सीजन के मुहूर्त सौदे संपन्न हुए। इस दौरान पीला सोना (सोयाबीन) 8585 रुपए प्रति क्विंटल बिका। वहीं ज्वार का भाव 12151 रुपए और गेहूं का भाव 5151 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

मुहूर्त सौदों की शुरुआत से पहले मंडी परिसर स्थित मां अन्नपूर्णा और हनुमानजी के मंदिरों में विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद आरती हुई और आतिशबाजी के साथ नए कारोबार की शुरुआत की गई। इस दौरान किसानों, व्यापारियों और मंडी से जुड़े लोगों में उत्साह नजर आया।

11 नवंबर को मध्यप्रदेश में सोयाबीन की कीमतें कम रहीं थीं। भारत सरकार के Agmarknet (data.gov.in) पोर्टल के अनुसार भोपाल की 2 मंडियों में सोयाबीन का औसत मॉडल भाव ₹6176 प्रति क्विंटल दर्ज हुआ था।

इंदौर में मुहूर्त में सोयाबीन 8131 रुपए बिका

इससे पहले इंदौर में मुहूर्त के सौदों में सोयाबीन के अच्छे भाव मिले थे। लक्ष्मीनगर अनाज मंडी में नई उमंग और व्यापार में सुख समृद्धि की मंगलकामनाओं के साथ दीपावली मुहूर्त सौदे व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। यहां बुधवार को सुबह गणेशजी और महालक्ष्मीजी का पूजन के बाद बैलगाड़ी की पूजा के साथ आतिशबाजी करते हुए समस्त व्यापारी व किसानी नीलाम स्थल पर पहुंचे। वहां व्यापारियों द्वारा मुहूर्त सौदे नीलामी में मुहूर्त में सोयाबीन 8131 रुपए क्विंटल में व्यापारियों द्वारा खरीदा गया। डॉलर चना 9751 व गेहूं 4131 रुपए क्विटल में सौदा हुआ।

प्लांटों के सोयाबीन भाव :

धीरेन्द्र ब्यावरा 7250, धानुका सोया नीमच 7050, खंडवा ऑइल खंडवा 6850, सांवरिया प्लांट इटारसी 7001, पतंजलि प्लांट मांगलिया 7101, प्रकाश पीथमपुर 7125 रुपए।