13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवास TI दिलीप पुरी हत्याकांड: आरोपी पाटेंद्र जायसवाल गिरफ्तार

TI Dilip Puri Murder Case: कोर्ट में सरेंडर करने के लिए पहुंचा था आरोपी पाटेंद्र जायसवाल, पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद मीडिया से कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं, मेरा सिर्फ लाइसेंस है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 13 Nov 2026, 6:06 PM IST

Dewas TI Dilip Puri Murder Case arrest

ti dilip puri murder case accused patendra jaiswal arrested, टीआई दिलीप पुरी की पुरानी तस्वीर व जब्त ट्रक व इनसेट में आरोपी पाटेंद्र जायसवाल (Source-Patrika)

Dewas TI Dilip Puri Murder Case: मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी के हत्याकांड में आरोपी पाटेंद्र जायसवाल को शुक्रवार (13 नवंबर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बड़वानी का रहने वाले आरोपी पाटेंद्र जायसवाल ने देवास न्यायालय में सरेंडर करने का प्रयास किया, लेकिन कोर्ट ने उसे खातेगांव में सरेंडर करने के लिए कहा, जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई। इस दौरान आरोपी ने मीडिया से बात करते हुए अपने आप को निर्दोष बताया और कहा कि मेरा कोई लेना-देना नहीं है, मेरा सिर्फ लाइसेंस है।

अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

आरोपी पाटेंद्र जायसवाल की गिरफ्तारी को मिलाकर अब तक पुलिस ने टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पाटेंद्र जायसवाल से पहले पुलिस मनीष जायसवाल, राहुल जायसवाल, केराम सिंह, विजय राव, गजेंद्र रावत, धीरज और भूपेंद्र राणा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
वहीं, इस मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी मोहिन जायसवाल की मौत हो चुकी है।

ट्रक से कुचलकर की थी हत्या

खातेगांव थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या 1 और 2 नवंबर 2026 की दरमियानी रात को हुई थी। तब मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी अपनी टीम के साथ खातेगांव थाना क्षेत्र में हाईवे पर नाकाबंदी कर जांच कर रहे थे। इसी दौरान जब एक ट्रक को टीआई दिलीप पुरी ने रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने तेज रफ्तार से ट्रक चलाते हुए उन्हें कुचल दिया था, इस घटना में टीआई दिलीप पुरी के साथ एक आरक्षक भी घायल हुआ था। टीआई की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, वहीं घटना के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर कुछ दूरी पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर उसकी तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब मिली थी।