Domestic gas prices reduced by Rs 100 in Bhopal एमपी की राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर अब 808.50 रुपए में मिलेगा
केंद्र सरकार ने घरेलू गैस के दामों खासी कमी की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कमी की गई है। पीएम ने महिला दिवस पर देशवासियों को यह सौगात दी है। इससे राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर अब 808.50 रुपए में मिलेगा।
इससे पहले केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन यानि राखी के पर्व पर घरेलू गैस की कीमतें Domestic cylinder prices कम की थीं। तब 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर के भाव में 200 रुपए की कमी की गई थी। इसके बाद एमपी की राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर 908 रुपए में मिलने लगा था।
करोड़ों लोगों का आर्थिक बोझ कम होगा- गैस के दामों में कमी करने की घोषणा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट भी किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि गैस सस्ती होने से जहां देश के करोड़ों लोगों का आर्थिक बोझ कम होगा वहीं इससे नारी शक्ति का जीवन भी कुछ आसान हो जाएगा।
देश में अप्रेल मई में लोकसभा चुनाव होनेवाले हैं। कहा जा रहा है कि चुनावों को देखते हुए ही सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कमी की है। इधर गैस सिलेंडर की आपूर्ति में दिक्कतें बरकरार हैं। इससे पहले सरकार ने गैस एजेंसी पर सिलेंडर रखने पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। इसके साथ ही सड़क किनारे या फिर एजेंसी के बाहर वाहन खड़े कर भी सिलेंडर बांटने पर पाबंदी लगाई।
सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को काफी परेशान होना पड़ रहा- गैस एजेंसी संचालकों को इन नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। सरकार की सख्ती के बाद विशेष रूप से घरेलू सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को काफी परेशान होना पड़ रहा है।
भोपाल में गैस सिंलेंडर का दाम 7 मार्च— 908.50 रुपए
केंद्र सरकार ने कमी की— 100 रुपए
भोपाल में गैस सिंलेंडर का दाम 8 मार्च— 808.50 रुपए