28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Yadav v/s Scindia -टिकट कटने के बाद भी गुना छोड़ नहीं रहे सांसद यादव, सिंधिया ने की भावुक पोस्ट

Yadav v/s Scindia सांसद यादव ने गुना में अपनी सक्रियता छोड़ी नहीं है और वे किसानों से मिल रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

deepak deewan

•

Updated: 6 Mar 2024, 2:57 PM IST

kpyadav.png

यादव की गुना में सक्रियता और सिंधिया के भी दौरे होने पर राजनीतिक हल्कों में खासी चर्चा

लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे पास आता जा रहा है वैसे-वैसे चुनाव आयोग के साथ ही राजनैतिक दलों की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा लेकर एमपी का दौरा कर रहे हैं वहीं उम्मीदवारों पर भी मंथन चल रहा है। इधर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

बीजेपी की सूची में गुना से सांसद केपी यादव guna mp kp yadav की टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई है। टिकट कट जाने के बाद भी सांसद यादव ने गुना में अपनी सक्रियता छोड़ी नहीं है और वे किसानों से मिल रहे हैं। इधर सिंधिया ने अपने एक्स हेंडल पर भावुक कर देनेवाला ट्वीट किया है।

कुछ दिनों पहले गुना लोकसभा क्षेत्र में जबर्दस्त ओलावृष्टि और बरसात हुई। इससे पूरे इलाके में खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई। ओले—पानी से फसल तबाह हो जाने से किसानों को खासा नुकसान हुआ है। ऐसे में सांसद केपी यादव इलाके का दौरा कर किसानों को ढाढस बंधाने के काम में लगे हैं।

इस दौरान सांसद यादव गुना के हरिपुर गांव पहुंचे जहां ओले—पानी से व्यापक बर्बादी हुई है। सांसद ने ओला प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। सांसद यादव ने बताया कि सर्वे पूरा होते ही मुआवजा वितरण शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को भी उचित निर्देश दिए।

भावुक ट्वीट - इधर टिकट मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia भी बुधवार को पहली बार गुना पहुंचे। गुना रवाना होने के पहले सिंधिया भावुक हो उठे थे। अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए उन्होंने अपने एक्स हेंडल का सहारा लिया। गुना के लिए एक्स हेंडल पर उन्होंने भावुक ट्वीट करते हुए लिखा— पुनः अपने घर, अपने लोगों के बीच... गुना पहुंचने के बाद ओला प्रभावितों से मिलने के बाद भी उन्होंने एक्स पर लिखा— “सिंधिया परिवार आपके साथ खड़ा है।”

राजनीतिक हल्कों में खासी चर्चा - बहरहाल टिकट कटने के बाद भी सांसद यादव की गुना में सक्रियता और सिंधिया के भी दौरे होने पर राजनीतिक हल्कों में खासी चर्चा हो रही है। अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि यादव कांग्रेस का दामन थामकर सिंधिया के खिलाफ खड़े हो सकते हैं हालांकि सांसद इसका खंडन कर कह चुके हैं कि वे बीजेपी नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें—weather update - कहां कहर ढाएगा चक्रवातीय पश्चिमी विक्षोभ, जानिए 10 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम