16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी का ये क्षेत्र देश का सबसे समृद्ध गांव, केंद्रीय मंत्री ने शुरू किया ‘फिजिकल+डिजिटल’ सेवा केंद्र

MP News: केंद्रीय मंत्री ज्यतिरादित्य सिंधिया ने शुरू किया देश का पहला एकीकृत फिजिकल+डिजिटल सेवा केंद्र, समृद्ध ग्राम फिजिकल सर्विस पायलट पहल के तहत हुआ शुभारंभ... अब ये गांव देश का सबसे समृद्ध गांव...

less than 1 minute read
Google source verification

गुना

image

Sanjana Kumar

Mar 16, 2026

MP News Union Minister jyotiraditya scindia inaugurated phisycal digital center in umri village guna

MP News Union Minister jyotiraditya scindia inaugurated phisycal digital center in umri village guna(photo:patrika)

MP News: जिले के उमरी गांव में लाभार्थियों को ऑनलाइन सेवाएं देने के लिए देश का पहला एकीकृत 'फिजिटल' (फिजिकल+डिजिटल) सेवा केंद्र शुरू किया गया है। केंद्रीय संचार मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को 'समृद्ध ग्राम फिजिकल सर्विसेज पायलट पहल' के तहत इस केंद्र का शुभारंभ किया। परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण जीवन को तकनीक से जोड़ते हुए लोगों को उन सुविधाओं तक पहुंचाना है, जिनके लिए अब तक उन्हें शहरों का रुख करना पड़ता था। अब गांव में ही आधुनिक डिजिटल माध्यमों के जरिए इन सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा। स्वास्थ्य कृषि, शिक्षा और विभिन्न सरकारी सेवाएं ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे, सहज और सुलभ तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी।

कनेक्टिविटी से गांव सशक्तिकरण की ओर

इस मौके पर सिंधिया ने कहा, गुना के उमरी में समृद्ध ग्राम पहल की शुरुआत के साथ तकनीक और अवसरों की दुनिया सीधे गांव तक पहुंच रही है। डिजिटल उपकरणों से किसानों को मिट्टी की नमी, पोषक तत्वों और फसल के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी। खेती स्मार्ट और उत्पादक बन सकेगी। छात्रों को आधुनिक शिक्षण संसाधनों तक पहुंच मिलेगी। उमरी के लोगों को यहीं पर बुनियादी जांच और टेली-परामर्श के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों के डॉक्टरों से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। खून परीक्षण रिपोर्ट भी 30 मिनट से कम समय में मिलेगी।

आधुनिक तकनीक से सुसज्जित सुविधाएं

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने केंद्र में स्थापित कम्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास और नेटवर्क रूम का निरीक्षण किया। आधुनिक तकनीक की जानकारी ली। इस केंद्र में संवर्धित वास्तविकता, आभासी वास्तविकता और ड्रोन तकनीक जैसी आधुनिक प्रणालियों का भी उपयोग किया जाएगा। इन तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण अनुभव मिलेगा। ग्रामीणों को तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।