भोपाल

पापा की परी पर चढ़ा शराब का नशा, VIDEO में देखिए फिर क्या हुआ

युवती शराब के नशे में थी और उसने अचानक सड़क पर चिल्लाना शुरु कर दिया। समझाने पहुंची पुलिस को भी दे दीं गालिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Sep 2023, 5:47 PM IST
high voltage drama on road
पापा की परी पर चढ़ा शराब का नशा, VIDEO में देखिए फिर क्या हुआ

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब के नशे में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। महिला अपने पुरुष मित्र के साथ बीच सड़क पर जमकर हंगामा करती हुई नजर आई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी महिला ने गाली गलौज कर दी। युवती द्वारा शहर की सड़क पर किए गए हाईवोल्टेज ड्रामें का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि, ये युवती द्वारा किए गए हंगामें का मामला शहर के शाहपुरा इलाके के अंतर्गत आने वाले त्रिलंगा का है। वायरल हो रहा वीडियो शुक्रवार देर शाम का बताया जा रहा है। दरअसल, युवती शराब के नशे में थी और उसने अचानक सड़क पर चिल्लाना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं, इस दौरान युवती ने आते-जाते लोगों को गालियां भी देनी शुरु कर दीं। हंगामा कर रही युवती के साथ उसका एक मित्र भी मौजूद था। जो उसे लगातार समझने में जुटा हुआ था, लेकिन युवती किसी तरह मानने को तैयार नहीं थी।


वायरल हुआ हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो

युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा देख गश्ती पुलिस भी मौके पर रुकी और उसे समझाने का प्रयास किया। साथ ही, मौके से जाने को कहा तो महिला पुलिस की इस बात पर और भड़क गई। उसने पुलिसकर्मियों को ही गालियां देनी शुरु कर दीं। वहीं, महिला पुलिसकर्मी साथ न होने के कारण पुरुष पुलिसकर्मी असहाय खड़े नजर आए। हालांकि, कुछ देर बाद युवती का दोस्त उसे समझा बुझाकर मौके से अपने साथ ले गया। तब कहीं जाकर पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

Updated on:
2 Sep 2023, 5:47 PM IST
Published on: