भोपाल

कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के 16 ठिकानों पर ईडी की रेड, ‘फेमा’ केस दर्ज, लिस्ट में कई कांग्रेस नेताओं के नाम

ED Raid MP Congress Leader: गोलू से लेन-देन करने वाले भी रडार पर हैं। सूची में कांग्रेस के कई नेताओं के नाम हैं। उनकी चैटिंग मिली है। जब्त मोबाइल, लैपटॉप के साथ मिले दस्तावेज से कई राज खुले हैं।
less than 1 minute read
Dec 18, 2024
ED Raid MP congress Leader Golu agnihotri

कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के घर समेत 16 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। 80 सदस्यों की टीम 360 डिग्री पर सर्चिंग कर रही है। गोलू से लेन-देन करने वाले भी रडार पर हैं। सूची में कांग्रेस के कई नेताओं के नाम हैं। उनकी चैटिंग मिली है। जब्त मोबाइल, लैपटॉप के साथ मिले दस्तावेज से कई राज खुले हैं। ईडी ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) में केस दर्ज किया है। हालांकि अधिकृत घोषणा नहीं की है। बता दें, सोमवार को ईडी दिल्ली की टीम ने इंदौर एयरपोर्ट से गोलू को हिरासत में लिया था।

दुबई में शैल कंपनी

मंगलवार को कार्रवाई में इंदौर ईडी को भी शामिल किया गया। गोलू को लेकर अफसर कुछ जगहों पर भी पहुंचे। जांच में दुबई में शैल कंपनी मिली है। बताते हैं, 5 साल का डेटा तैयार हो रहा है। पैसा कहां से आया और कहां निवेश किया, पता लगा रहे हैं। गोलू के मुंबई, पुणे में भी दफ्तर हैं। वहां पार्टनर हैं। उनकी जानकारी भी खंगाली जा रही है।

Updated on:
18 Dec 2024 08:28 am
Published on:
18 Dec 2024 08:27 am