भोपाल

Phalodi Satta Market: सट्टा बाजार की अब तक की सबसे बड़ी भविष्यवाणी… 12 सीटों से बदलेगा रिजल्ट

Satta Market Prediction: एग्जिट पोल में मप्र से एक सीट कांग्रेस के खाते में जाते हुई दिखाई दे रही है। ज्यादातर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वो सीट पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की छिंदवाड़ा है।

2 min read
Jun 02, 2024
election results 2024

MP Lok Sabha Seat Election 2024 Result Prediction:  चुनाव परिणाम से ठीक दो दिन पहले एग्जिट पोल (mp exit poll 2024) के अंकगणित से राजनीतिक दलों के साथ- साथ मध्यप्रदेश की आम जनता में पशोपेश और बढ़ गया है। क्योंकि 5 सर्वे एजेंसी का आंकलन करने पर पता चला कि चार एजेंसी कांग्रेस को 0-1 सीटें तो एक सर्वे एजेंसी 1-3 सीटें दे रही थी।

कुल मिलाकर भाजपा 2024 (lok sabha election results) के लिए एग्जिट पोल थोड़ा खुशी और थोड़ा गम जैसे हैं। दरअसल भाजपा खुश इस बात से है कि प्रदेश में उसे 29 सीटों में से 28 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

भाजपा को छिंदवाड़ा से मिल सकती है मायूसी (exit poll 2024 mp)

ज्यादातर एग्जिट पोल में मप्र से एक सीट कांग्रेस के खाते में जाते हुई दिखाई दे रही है। ज्यादातर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वो सीट पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की छिंदवाड़ा है। ऐसे में छिंदवाड़ा फतह करने के लिए पूरे जी- जान से जुटी भाजपा को झटका लगता नजर आ रहा है।

कांग्रेस को प्रदेश में एक सीट मिल सकती है। ये तथ्य ज्यादा उपयुक्त लग रहा है और चुनाव में भी कुछ ऐसा ही माहौल देखा भी गया है। जहां तक सवाल कई सीटों में कांटे की टक्कर का है तो इसके मापने का मापदंड क्या है। इसका कोई वैज्ञानिक आधार तो है नहीं। सर्वे का तो एक आधार होता है। - गिरिजा शंकर, राजनीतिक विश्लेषक

सट्टा बाजार दे रहा भाजपा को बंपर सीटें (2024 lok sabha election results)

सियासी चौसर में इन दिनों सट्टे बाजार के भाव का भी खूब जिक्र होता है। खासतौर पर राजस्थान के फलौदी का सट्टा बाजार। लिहाजा यहां का कोई आधिकारिक एग्जिट पोल तो नहीं निकलता। लेकिन सूत्रों की मानें तो फलौदी का सट्टा बाजार सूबे की 12 सीटों पर कांटे की टक्कर बता रहा है। इस कड़े संघर्ष के बावजूद सट्टा बाजार में भी भाजपा को 29 में से 28 सीटें बताई जा रही हैं।

एग्जिट पोल के रुझान आनंदाई हैं। पीएम मोदी पर देश-प्रदेश की जनता ने भरोसा जताते हुए नेतृत्व स्वीकार किया है। देशभर में भाजपा 370 सीटें और मप्र में 29 सीटें मिल रही है। डॉ. मोहन यादव, सीएम

इस लोकसभा चुनाव मतदाताओं ने कांग्रेस का साथ दिया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस लाभ में है। एमपी में हमारी सीटें बढ़ रही हैं। वहीं देश में इंडिया गठबंधन की 295 से अधिक सीटें आ रही हैं। जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे। भाजपा अपने दम पर 370 और एनडीए 400पार होगी। कांग्रेस ने जीत के लिए लड्डू जरूर बनवाए हैं लेकिन उन्हें बांटने का मौका नहीं मिलेगा। शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम

Updated on:
02 Jun 2024 09:00 am
Published on:
02 Jun 2024 08:12 am
Also Read
View All

अगली खबर