
Information technology will be better utilized in municipal and panchayat elections -Demo pic
MP Election- एमपी में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों पर बड़ा अपडेट सामने आया है। इन चुनावों में सूचना प्रौद्योगिकी का बेहतर प्रयोग किया जाएगा। नगरीय निकाय एवं पंचायत आम निर्वाचन-2027 से संबंधित समीक्षा बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने ये बात कही। बैठक में केंद्र सरकार की संस्था NICSI के प्रतिनिधि ने सूचना प्रौद्योगिकी व अन्य संबंधित विषयों पर प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया। निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित ऐप के संबंध में भी सलाह मशविरा किया गया।
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग प्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए हर कवायद कर रहा है। इसके लिए आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत आम निर्वाचन-2027 में सूचना प्रौद्योगिकी का बेहतर उपयोग किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने मंगलवार को इस कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।
केंद्र सरकार की संस्था NICSI के प्रतिनिधि ने बैठक में स्थानीय निर्वाचन में मतदाता, मतदान, ट्रेकिंग टूल, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक एवं एआई आधारित मतदाता सूची, मतदाता सत्यापन सहित आदि विषयों पर विस्तार से प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित जानकारियां भी दीं। NICSI के प्रतिनिधि ने राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की कई शंकाओं का समाधान भी किया।
बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यहां ऐप पर भी विचार विमर्श हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की निर्वाचन प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग से कुछ अलग है। उन्होंने इस बात को ध्यान में रखते हुए ही ऐप बनाने की सलाह दी।
Updated on:
10 Feb 2026 09:18 pm
Published on:
10 Feb 2026 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
