भोपाल

बीवी के अश्लील फोटो देख पति ने साथ रखने से किया इंकार, पूर्व मंगेतर ने तोड़ा परिवार

आरोपी युवक से पहले युवती की शादी तय हुई थी भरोसे में लेकर आरोपी मंगेतर ने बनवा लिए थे अश्लील वीडियो..

less than 1 minute read
Apr 25, 2024

भोपाल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर नवविवाहिता के अश्लील फोटो वीडियो उसके ही पूर्व मंगेतर ने वायरल कर दिए। शादी टूटने से नाराज पूर्व मंगेतर ने युवती के पति को ही ये अश्लील फोटो वीडियो भेजे थे जिन्हें पति ने पत्नी के परिवारवालों को भेज दिए और बीवी को साथ रखने से इंकार कर दिया। अब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।

पूर्व मंगेतर की अश्लील हरकत


मामला भोपाल के ऐशबाग थाना इलाके का है यहां रहने वाली 19 साल की नवविवाहिता के अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। करीब युवती का निकाह नगर बस्ती के रहने वाले हारीश अंसारी के साथ तय हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद दोनों एक दूसरे से फोन पर बात करने लगे थे और इसी दौरान एक बार हारीश ने बहला फुसलाकर उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे। रिश्ता तय होने के कुछ दिनों बाद युवती को हारीश की गलत आदतों के बारे में पता चला तो हारीश से उसका रिश्ता टूट गया था।

पति को भेजे अश्लील फोटो वीडियो


आरोपी युवक हारीश से रिश्ता टूटने के बाद युवती के मोहल्ले में ही रहने वाले सूजा खान नाम के युवक से प्रेम संबंध बन गए थे और फिर दोनों ने परिवारवालों की रजामंदी से करीब एक महीने पहले निकाह कर लिया था। निकाह के बाद युवती की विदाई भी नहीं हुई थी और पूर्व मंगेतर हारीश ने उसके अश्लील वीडियो युवती के पति सूजा खान को भेज दिए। इन अश्लील वीडियो को पति सूजा खान ने युवती के घरवालों को भेजा और युवती को साथ रखने से इंकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
30 Oct 2024 07:21 pm
Published on:
25 Apr 2024 09:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर