भोपाल

ऐसी भाग्य रेखा बना देती है सफल और महान, देख‌िए क्या आपकी हथेली में है

ऐसी भाग्य रेखा बना देती है सफल और महान, देख‌िए क्या आपकी हथेली में है
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2018, 3:45 PM IST
kundali
kundali

भोपाल। वैसे तो इंसान के हाथ में कई रेखाएं होती है जो भाग्य को बताती है। वैसे ये सच भी है कि भाग्य को बनाने में रेखाओं का अहम योगदान होता है। इन रेखाओं के माध्यम से हस्तरेखा विद्वान हमारे कर्मों और आने वाले भविष्य के बारे में बताते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि वैसे तो हम सभी के हाथों में कई रेखाएं होती हैं लेकिन कुछ लोगों के हाथों में कुछ विशेष प्रकार के चिन्ह और रेखाएं होती हैं जो उन्हें बाकियों से अलग बनाती हैं। पंडित जी बताते है कि कुछ लोगों के हाथ में विष्णु रेखा होती है। ये विष्णु रेखा इंसान को सफल और महान बताती है। देश के कुछ अमीर लोगों के हाथों में भी ये रेखाएं हैं।

होती है भगवान विष्णु की कृपा

जिन जातकों के हाथ में विष्णु रेखा होती है वे लोग काफी भाग्यशाली होते है। तर्जनी और मध्यमा ऊंगली के बीच बनने वाली ये रेखा केवल उन्हीं लोगों के हाथों में बनती है जिन पर भगवान विष्णु की असीम कृपा होती है। जिन लोगों के हाथों में विष्णु रेखा होती है वे लोग अपनी जिंदगी के हर पहलू में सम्पन्नता लिए होते हैं और हर क्षेत्र में सफलता पाते हैं।

विष्णु रेखा की बनावट

आपको बता दें कि हस्तरेखा विज्ञान में हाथों और ऊंगलियों की बनावट का विशेष महत्त्व रहता है। पंडित जी बताते है कि वैसे तो हाथों पर कई चिन्ह जैसे शंख, कमल, त्रिशूल जैसे चिन्ह पाए जाते हैं जो आपके सौभाग्य को बढ़ाते हैं। लेकिन इसके अलावा विष्णु रेखा का भी खास महत्व होता है। ये रेखा हृदय रेखा के ऊपरी भाग में तर्जनी और मध्यमा ऊँगली के बीच स्थित होती है। इसका एक सिरा तर्जनी ऊँगली में गुरु पर्वत के आगे तथा दूसरा सिरा गुरु पर्वत के नीचे स्थित होता है। ये दोनों रेखाएं मिलकर 'V' शेप बनाती है।

Updated on:
18 Sep 2018, 3:45 PM IST
Published on: