भोपाल

किसानों के लिए खुशखबरी : अब फोन पर भी आएगी फसल बीमा राशि की जानकारी, टोल फ्री नंबर जारी

किसानों को अब मेनुअल के साथ साथ फोन पर भी फसल बीमा राशि की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

less than 1 minute read
किसानों के लिए खुशखबरी : अब फोन पर भी आएगी फसल बीमा राशि की जानकारी, टोल फ्री नंबर जारी

भोपाल. मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक बार फिर सरकार की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश के किसानों को अब मेनुअल के साथ साथ फोन पर भी फसल बीमा राशि की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए सरकार की ओर से किसानों के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। किसान इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से किसी भी समय अपनी फसल बीमा राशि से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के किसान अब फसल बीमा राशि की जानकारी फोन पर भी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए एक टोल फ्री नबंर जारी किया गया है। किसान 18002337115 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी फसल बीमा से जुड़ी जानकारी किसी भी समय ले सकेंगे। खास बात ये है कि, टोल फ्री होने की वजह से इस नंबर पर कॉल करने से आपके फौन का बैलेंस भी खर्च नहीं होगा।


देनी होगी ये जानकारी

फसल बीमा सें से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए किसानों को टोल फ्री नबंर 18002337115 पर कॉल करना होगा। साथ ही उनको आई.डी नबंर, एप्लीकेशन आई.डी, केसीसी खाता क्रमांक की जानकारी देनी होगी। इसके बाद सर्विस प्रोवाइडर की ओर से किसान को उसकी फसल बीमा से संबधित पूरी जानकारी दी जाएगी। बता दें कि, आई.डी नबंर, एप्लीकेशन आई.डी, केसीसी खाता क्रमांक पूछने के पीछे किसान की विश्वस्नीयता बनाए रखना है। यानी इससे प्रमाणित होगा कि, जिस शख्स का खाता है, वहीं उससे जुड़ी जानकारी हासिल कर रहा है।

कोबरा सांप ने उगले अंडे, हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने

Published on:
30 Aug 2022 08:32 am
Also Read
View All