31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने की तलवारबाजी, अखाड़े में दिखाया हैरतअंगेज करतब, देखने वाले रह गए दंग

-वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने की तलवारबाजी-अखाड़े में दिखाए हैरतअंगेज करतब-प्राचीन रामदेव मंदिर पर दिखाया तलवारबाजी का जौहर-धूमदाम से मनाया गया बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Aug 2022, 7:41 PM IST

News

वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने की तलवारबाजी, अखाड़े में दिखाया हैरतअंगेज करतब, देखने वाले रह गए दंग

मंदसौर. मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के अंतर्गत आने वाली मल्हारगढ़ तहसील के प्राचीन रामदेव मंदिर में सोमवार को बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मद्य प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा भी शामिल हुए। यहां मंत्री देवड़ा ने अखाड़े में तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाए।


कलाकारों से तलवार और ढाल लेकर मंत्री ने दिखाए करतब

आपको बता दें कि, जिलेभर में सोमवार को बाबा रामदेव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाबा रामदेव जी की शोभायात्रा में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर और मल्हारगढ़ विधायक जगदीश देवड़ा भी शामिल हुए। मंत्री देवड़ा यहां अखाड़ा कलाकारों के बीच उतर गए और खुद तलवारबाजी करने की इच्छा जाहिर की। कलाकारों से तलवार और ढाल अपने हाथों में लेने के बाद उन्होंने जब अपनी तलवार का जौहर दिखाना शुरु किया, तो सोबायात्रा में मौजूद अन्य लोगों के साथ साथ कलाकार भी दातों तले उंगलिया दबाए रह गए। मंत्री देवड़ा द्वारा की गई तलवारबाजी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

यह भी पढ़ें- ये इंसान हैं या हैवान : ग्रामीणों ने डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर कई गायों को उफनती नदी में धकेला, वीडियो वायरल


करतब दिखाकर जीता सबका दिल

वीडियो में देख सकते हैं कि, किस तरह मंत्री जगदीश देवड़ा ने हाथों में तलवार और ढाल थामकर अकाड़े में करतब दिखाया। आपको बता दें कि, ये पहली बार नहीं, जब मंत्री देवड़ा ने अपनी तलवारबाजी का जौहर दिखाया हो। इससे पहले भी कई मौकों पर वो तलवारबाजी का जौहर दिखा चुके हैं। फिलहाल, मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज अखाड़े में अपने करतब दिखाकर सबका दिल जीत लिया।