31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये इंसान हैं या हैवान : ग्रामीणों ने डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर कई गायों को उफनती नदी में धकेला, वीडियो वायरल

-ग्रामीणों ने पार की पशु क्रूरता की इंतहा-डंडे से पीट-पीटकर कई गायों को उफनती नदी में धकेला-दर्जनों गायों को उफनती नदी में धकेला-पशुओं से हैवानियत का वीडियो हो रहा वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Aug 2022, 5:02 PM IST

News

ये इंसान हैं या हैवान : ग्रामीणों ने डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर कई गायों को उफनती नदी में धकेला, वीडियो वायरल

सतना। मध्य प्रदेश में बीते दिनों जारी भारी बारिश के चलते कई जिलों में नदी नाले उफान पर हैं। आलम ये देखने को मिला कि, कई पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण मार्ग ही बंद करने पड़े। इस बीच सूबे के सतना जिले से मूक पशुओं (गौवंश) के साथ क्रूरता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो में कुछ ग्रामीण गायों के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उन्हें बेरहमी से पीट पीटकर उफनती नदी में धकेल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वारयल हो रहे वीडियो पुल के तेज बहाव के बीच दोनों और से एक दर्जन से अधिक गायों को घेरकर उनपर बेरहमी से डंडे बरसा रहे थे। घबराकर ये गाय हमले से बचने का प्रयास करने लगीं तो ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर एक एक करके पुल के ऊपर से बह रहे पानी के तेज बहाव की तरफ धकेल दिया। इतनी बेरहमी से पिटाई के कारण सभी गाये एक-एक करके पानी की तेज धार की तरफ कूदने को मजबूर हो गईं।

यह भी पढ़ें- कोबरा सांप ने बाड़े में घुसकर 3 मुर्गियों को डंसकर मारा, फिर बीच सड़क पर उगल दिए खाए हुए अंडे, Viral Video


ये इंसान नहीं, हैवान हैं

वीडियो में ये भी दिखाई दिया कि, कुछ गायें जान बचाने के लिए बहाव से निकलकर किनारे पर आने लगीं तो ये क्रूर ग्रामीण उधर से भी पहुंच गए और डंडे से पीट-पीटकर एक बार फिर उन्हें नदी की ओर धकेल दिया। वायरल वीडियो को लेकर गायों की अकाल मौत की संभावना जताई जा रही है। खास बात ये है कि, पशुओं से इस कदर की क्रूरता पुल के दोनों ओर मौजूद कई लोग देख रहे थे। कुछ उनकी तस्वीरें अपने फोन में कैद कर रहे थे, लेकिन वहां मौजूद किसी भी शख्स ने गायों को इतनी क्रूरत के साथ नदी में धकलने वाले ग्रामीणों का कृत्य का विरोध नहीं किया। सभी लोग तमाशबीन बनकर इस हैवानियत के नजारे को देखते रहे।

यह भी पढ़ें- मंदिर में चमत्कार का हैरान करने वाला वीडियो : अपने आप हिलने लगा भगवान महावीर की मूर्ति के ऊपर लगा छत्र


यहां का बताया जा रहा वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये हैरान कर देने वाली घटना जिले के थाना ताला इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम घुईसा और विधुई खुर्द के बीच बहने वाली बीहर नदी का बताया जा रहा है। दोनों गांवों के एक दर्जन लोगों ने गायों को लाठियों से पीट पीट कर उफनती नदी में जबरन धकेल दिया। वहीं, दूसरी तरफ वीडियो वायरल होने के बाद पशु संरक्षक संस्था और हिंदू संगठनों के लोगों ने गायों की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।