भोपाल

स्वतंत्रता सेनानी की 90 वर्षीय विधवा पत्नी से फ्रॉड, शातिराना ढंग से हड़प लिए 16 लाख, आरोपी पकड़ाए

MP News : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 90 साल की विधवा बुजुर्ग से धोखाधड़ी सामने आई है। आरोपियों ने फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से 16 लाख रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार है। उनमें से एक डाक विभाग में कर्मचारी है।

less than 1 minute read

MP News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 90 वर्षीय बुजुर्ग विधवा पत्नी के साथ धोखाधड़ी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जालसाजों ने फ्रीडम फाइटर की पत्नी को भी नहीं बख्शा। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने फर्जी हस्ताक्षर कर बुजुर्ग महिला के खाते से 16 लाख रुपए निकाल लिये। फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात ये है कि पकड़े गए आरोपिों में से एक डाक तार विभाग में कर्मचारी है।

दरअसल, आरोपी विकास साहू ने डाकघर में पैसे जमा करने आई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की विधवा पत्नी गंगाबाई के चेक चुरा लिए थे। चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर विवेक साहू ने अपने साथी अजय कुमार जैन को दिए थे। अजय कुमार जैन ने चेक के जरिए 16 लाख रुपए निकाल लिये। आरोपी विकास साहू डाकघर में नौकरी करता है। डाक विभाग के कर्मचारी की मिलीभगत से धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।

धोखाधड़ी रकम बरामद करने में जुटी है पुलिस

भोपाल पुलिस के अनुसार, धोखाधड़ी से हड़पे रुपए 16 लाख को विकास साहू और अजय कुमार जैन ने आपस में बांट लिए थे। मामला बजरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोपियों को दबोचने के बाद फिलहाल, पुलिस धोखाधड़ी की राशि बरामद करने में जुटी है। ये स्पष्ट नहीं है कि अबतक आरोपियों से कितनी राशि की रिकवरी हुई है।

Updated on:
12 Dec 2024 04:07 pm
Published on:
12 Dec 2024 04:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर