भोपालवासियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात भदभदा के गेट खोल दिए गए। लगातार बरसात के कारण बड़ा तालाब फुल हो चुका था और छलकने को तैयार था। रात में जलस्तर 1666.50 फीट पर पहुंच गया। सीहोर समेत तालाब के कैचमेंट में बारिश के कारण भदभदा के गेट खोलने पड़े।भोपाल के आसपास भारी बारिश के बाद रात 3:00 बजे भदभदा डैम का एक गेट खोला गया, भदभदा के गेट 20 साल बाद सितंबर में खुले हैं।

भोपाल का मशहूर बड़ा तालाब सामान्य तौर पर जुलाई के आखिरी दिनों या फिर अगस्त में एफटीएल पर पहुंच जाता है, लेकिन बारिश के लंबे ब्रेक की वजह से तालाब देरी से पूर्ण जलभराव पर पहुंचा। इस प्रकार पूरे बीस साल के बाद सितंबर माह में छलका।
तालाब का जलस्तर शुक्रवार शाम 7.30 बजे 1666.30 फीट लेवल को छू चुका था वहीं रात 10.00 बजे 1666.50 फीट तक पहुंचा। फुल टैंक लेवल 1666.80 पर है। ऐसे में रात 3 बजे भदभदा के गेट खोल दिए गए। भदभदा डैम का एक गेट खोला गया है।
पिछले साल 22 जुलाई को एफटीएल पर था
बड़ा तालाब 2022 में 22 जुलाई को अपने एफटीएल पर पहुंचा था। 24 जुलाई को तालाब के भदभदा बांध के सभी 11 गेट खोल दिए गए थे। कलियासोत के भी सभी गेट खुल गए थे। इस बार तालाब ठीक दो माह बाद अपने एफटीएल पर पहुंचा है। 2022 में 20 से अधिक दिन तक गेट खोलने पड़े थे। अब 2023 में बारिश का अंतिम दौर है ओर इसने बड़ा तालाब को लबालब कर दिया। इस सीजन में पहली बार है जब तालाब पूर्ण जलभराव पर पहुंचा। सीहोर समेत तालाब के कैचमेंट में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई।
2003 में सितंबर माह में खुले थे गेट
कैचमेंट का पानी तालाब में पहुंचा रही कोलांस नदी 7 फीट पर बहने लगी थी तभी उम्मीद की जाने लगी थी कि शनिवार मध्यरात्रि या अलसुबह गेट खुलने की स्थिति बन सकती है। 2003 के बाद 2023 में सितंबर माह में भदभदा के गेट खुले है। 2003 में 25 सितंबर को भदभदा के गेट खुले थे।
33.97 करोड़ लीटर पानी निकालता है 1 गेट से 1 घंटे में
भदभदा के एक गेट खुलने से प्रतिघंटा 12 एमसीएफटी पानी निकलता है। एक एमसीएफटी में 2.83 करोड़ लीटर के अनुसार एक गेट एक घंटे तक खुला रहे तो 33.97 करोड़ लीटर पानी निकालता है। शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि 3 बजे गेट खोलकर पानी निकाला जा रहा है।