24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में लॉरेंस गैंग की दहशत, 6 बड़े कारोबारियों से मांगी फिरौती

Lawrence Gang- लॉरेंस गैंग के नाम पर भोपाल के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ रंगदारी, मास्टरमाइंड समेत 3 दबोचे

2 min read
Google source verification
Ransom demanded from 6 businessmen in MP in the name of the Lawrence Gang

Ransom demanded from 6 businessmen in MP in the name of the Lawrence Gang- पत्रिका फाइल फोटो

Lawrence Gang- कुख्यात लॉरेंस गैंग के नाम पर एमपी में दहशत फैलाई जा रही है। प्रदेश के 6 कारोबारियों से फिरौती मांगी जा चुकी है। इनमें राजधानी भोपाल में कोलार रोड के कारोबारी गौरव जैन को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी और 10 करोड़ फिरौती के मामले में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ और एसआइटी ने संयुक्त कार्रवाई कर धमकी देने वाले गैंग के मास्टरमाइंड आनंद मिश्रा सहित तीन गुर्गों को गिरफ़्तार किया है। उसने पहले वाट्सऐप कॉल कर कारोबारी जैन से फिरौती मांगी। बाद में दहशत फैलाने के लिए रेकी कर बनाए गए वीडियो भेजे थे।

इसी बीच इंदौर के साउथ तुकोगंज के रियल एस्टेट कारोबारी, खरगोन के कारोबारी को भी लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी मिली। ऐसे करीब 6 कारोबारियों को मिली धमकी के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने एसआइटी गठित कर जांच सौंपी थी। एसआइटी ने भोपाल के कारोबारी जैन के मामले में मास्टरमाइंड मिश्रा को दबोचा। अब उससे बाकी को धमकी देने के मामले में भी पूछताछ की जाएगी।

यूपी से मिला सुराग और नेपाल भागने से पहले धराया मास्टरमाइंड

एसटीएफ ने 16 अप्रेल को बांदा जिले (यूपी) के निर्मल तिवारी को गिरफ़्तार किया। वह कारोबारी जैन की रेकी करता था। आते-जाते वीडियो बनाकर उसे भेजकर डरा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि बांदा के रहने वाले गिरोह के सरगना आनंद मिश्रा ने इसके लिए रुपए दिए थे। उसी ने ऐसा करने को कहा। निर्मल की गिरफ़्तारी से डरा आनंद नेपाल भागने की ताक में था। एसआइटी ने उसे मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश सीमा से दबोच लिया। मास्टर माइंड आनंद मिश्रा को एसटीएफ गिरफ़्तार कर भोपाल लाई।

गिरोह को फंडिंग देने वाला बीकानेर का युवक भी गिरफ़्तार

एसटीएफ जांच में राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले जेपी डारा का नाम भी सामने आया है। वह गिरोह के सदस्यों को समय-समय पर अपराध के लिए फंडिंग दे रहा था। अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराता था। उसे बीकानेर से गिरफ़्तार कर रिमांड पर लिया है। अब उनसे हैरी बॉक्सर का भी पता निकलवाया जा रहा है।

एसटीएफ के एडीजी डी. श्रीनिवास वर्मा का कहना है कि टीम लगातार कार्रवाई कर रही

उधर एसटीएफ के एडीजी डी. श्रीनिवास वर्मा का कहना है कि टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। कई संदिग्ध रडार पर हैं। उनकी पुख्ता जानकारी हासिल करने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

प्रमुख बिंदु
इंदौर और खरगोन के साथ 6 कारोबारी को धमकी
मामले में सख्त पूछताछ कर रही पुलिस
गैंग का सरगना आनंद मिश्रा
हैरी बॉक्सर के बारे में पूछताछ