भोपाल

सरकारी कर्मचारियों का DA बढ़ा, सीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा

DA Hike In MP: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है।

less than 1 minute read
Apr 27, 2025
DA Hike In MP

DA Hike In MP: एमपी में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सीएम डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी है। सीएम ने प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को 1-7- 2024 से 3% और 1-1- 2025 से 2% महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत करने की घोषणा की।

सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को भारत सरकार के कर्मचारियों के समान ही 55% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि के फल स्वरुप एरियर राशि का भुगतान पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक दीवाली अच्छी मनाकर किया जाएगा।

कर्मचारियों में थी नाराजगी

बता दें कि बीते दिनों पहले एमपी सरकार के कर्मचारियों ने नाराजगी जताई थी। ये नाराजगी डीए में भेदभाव के कारण थी। मध्यप्रदेश कैडर के नौकरशाहों यानी आइएएस, आइपीएस, आइएफएस अफसरों को तो सरकार 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) दे रही थी, लेकिन राज्य सरकार के कर्मचारियों को अभी मात्र 50 प्रतिशत ही डीए ही मिल रहा था। अब इसे बढ़ा दिया गया है।

बता दें कि राज्य सरकार में परंपरा रही है कि जब-जब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ता है तो उसी के साथ राज्य के कर्मचारियों का भी सरकार डीए बढ़ा देती है। यानी केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों का डीए एक समान रहा है। पिछले कुछ वर्षों से यह परंपरा टूटी और राज्य कर्मचारी डीए के मामले में पिछड़ते चले गए। सरकार ने डीए दिया तो एरियर नहीं मिला।

Published on:
27 Apr 2025 03:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर