
Gas found to be short in 27 cylinders belonging to a company in Bhopal- सांकेतिक तस्वीर
LPG- एमपी में गैस चोरी की शिकायतों में लगातार इजाफा हो रहा है। हाल ही में राजधानी भोपाल की एक एजेंसी की शिकायत में इसकी तस्दीक भी हुई जब 27 सिलेंडर्स में गैस कम निकली थी। गड़बड़ी की शिकायतों के बाद सख्त कदम उठाया गया है। अब नापतौल विभाग को एलपीजी सिलेंडर्स की रैंडम तुलाई के निर्देश मिले हैं। सिलेंडर वितरण में लगी गाडिय़ों से लेकर गोदाम तक सिलेंडर्स की औचक तुलाई करना है। भोपाल में सिलेंडरों से दो से तीन किलोग्राम तक कम गैस निकलने के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने इसके निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि इस समय रोजाना आठ हजार से अधिक सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं। इसके लिए जिले की करीब 50 एजेंसियां काम पर लगी है। जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति सीएस जादौन का कहना है कि सिलेंडर्स की रैंडमली जांच से गड़बड़ी पकड़ में आएगी।
सैनी एजेंसी पर हुई थी कार्रवाई:
हाल में सैनी गैस एजेंसी की शिकायत पर 340 सिलेंडर्स तौले गए थे, जिसमें 27 में गैस कम निकली थी। इसपर कंपनी के ही खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। इससे पहले कोलार में गैस एजेंसी के लिए होम डिलीवरी करने वाले ड्राइवर के घर छापा मारकर नापतोल व खाद्य की टीम ने 36 सिलेंडर्स में तीन किलोग्राम तक गैस की कमी पाई थी।
इस बीच खरमास समाप्त होने के साथ ही शादियां शुरू हो गई हैं। इधर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत अभी बनी हुई है, ऐसे में शादी समारोह के लिए लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते कैटरर्स और आयोजक अब भट्टी, लकड़ी के चूल्हे जैसे विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। मेन्यू में भी बदलाव किए जा रहे हैं।
मालवा कैटरिंग के विशाल शर्मा का कहना है कि गैस के कारण बहुत दिक्कत हो रही है। तवा के बजाय तंदूरी रोटी परोसी जा रही है जिसे कोयले या भट्टी पर बनाने में आसानी होती है।
प्रदेश भर में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर लोग परेशान हैं। सीधी शहर में गुरुवार शाम डैनिहा स्थित गैस वितरण केंद्र पर परेशान उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। घंटों लाइन में लगकर सिलेंडर मिलने का इंतजार कर रहे लोगों ने सीधी-सिंगरौली मार्ग पर राज्यमंत्री राधा सिंह के काफिले के सामने सिलेंडर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि शादी-विवाह जैसे आयोजनों में भी गैस न मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्यमंत्री राधा सिंह सिंगरौली से मातृशक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए सीधी आ रही थीं। मौजूद पुलिसकर्मियों ने उपभोक्ताओं को समझाइश देकर जाम खुलवाया।
Published on:
17 Apr 2026 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
