
CBSE schools in MP to reopen from the 10th
CBSE Schools- जून शुरू होते मध्यप्रदेश में स्कूल खुलने की सुगबुगाहट शुरू हो गई। निजी स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय और सरकारी स्कूलों में इस बार सभी की कक्षाओं के समय अलग-अलग हैं। केवी में बच्चे 22 जून से पहुंचेंगे। वहीं निजी सीबीएसई में कक्षाएं 16 जून से शुरू हो रही है। अधिकांश प्राइवेट स्कूल मप्र सरकार के नियमों के आधार पर कक्षाओं का संचालन करेंगे। सरकारी स्कूल में कक्षा और परीक्षा एक साथ होगी। इस बीच प्रदेश में टीचर्स के तबादलों की भी कवायद चालू हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग सबसे बड़ा विभाग है जहां ट्रांसफर की अलग नीति है। हर साल बड़ी संख्या में टीचर्स को इधर से उधर किया जाता है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन सीबीएसई का नियमित शिक्षण सत्र 10 जून से
प्रदेश में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन सीबीएसई का नियमित शिक्षण सत्र 10 जून से प्रारंभ हो रहा है। इन स्कूलों में कक्षाएं 16 जून से शुरू होगी।
सहोदय ग्रुप के मुताबिक, अधिकांश प्राइवेट स्कूल मप्र सरकार के नियमों के आधार पर कक्षाओं का संचालन करेंगे। स्कूल खुलने से लेकर कक्षाएं शुरु होने के बीच छह दिन प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जांच होना है। इसमें फीस से लेकर बच्चों का रिकार्ड दुरुस्त करना शामिल होगा।
इधर प्रदेश में टीचर्स के तबादलों की भी सुगबुगाहट शुरु हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग सबसे बड़ा है जहां ट्रांसफर की नीति ही अलग है। शिक्षकों के तबादले 3 जून से 30 जून के बीच करने का प्रस्ताव है। इस संबंध ने स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्ययोजना सरकार को भेज दी है।
लोक शिक्षण संचालनालय इसके लिए पोर्टल अपडेट करा रहा है। इसी के माध्यम से तबादलें होंगे। जानकारी के अनुसार पोर्टल जल्द लाइव हो सकता है। स्कूल शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा तबादले होते हैं। बड़ी संख्या में टीचर्स और कर्मचारियों, अधिकारियों के आवेदन आते हैं।
Published on:
02 Jun 2026 10:31 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
