कोलार सामुदायिक केंद्र: विवाद का वीडियो वायरल, अस्पताल प्रबंधन ने कहा मामले की कराएंगे जांच
भोपाल. सरकारी अस्पतालों में मरीजों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है, इसकी बानगी शनिवार को कोलार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे देखने को मिली। स्टाफ नर्स ने न केवल बच्चे को टीका लगाने से मना किया, बल्कि पिता को पेन स्टैंड से हमला करने की कोशिश की। यही नहीं नर्स ने व्यक्ति की शिकायत पुलिस में करने की धमकी भी दी। विवाद का वीडियो वायरल हुआ है।
ये है पूरा मामला
दरअसल सुमित्रा परिसर निवासी मनीष देशमुख शनिवार दोपहर 12.15 बजे बच्चे को टीका लगवाने कोलार अस्पताल पहुंचे। उस समय यहां स्टाफ नर्स शोभा पाटिल मौजूद थीं। मनीष ने जब बच्चे को टीका लगवाने की बात कही तो शोभा ने टीका लगाने से इनकार कर दिया।
इनका कहना है
मनीष ने जब टीका लगवाने पर जोर दिया तो नर्स शोभा ने उसे पेन स्टैंड से मारने की कोशिश की। साथ ही मनीष को वहां से बाहर जाने को कह दिया। इस बात पर दोनों में बहस बड़ गई। मामले में अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनके पास भी यह वीडियो पहुंचा है, सोमवार को मामले की जांच की जाएगी।
इसको लेकर मुझे भी जानकारी मिली है। मामले की सोमवार को जांच कराएंगे। इस बारे में उनसे स्पष्टिकरण मांगा जाएगा।
डॉ. एनयू खान, सीएमएचओ