भोपाल

ladli behna yojana – लाड़ली बहनों के लिए बड़ा अपडेट, जरूरी हुआ ये दस्तावेज, सरकार चला रही अभियान

ladli e samagra लाड़ली बहना योजना ladli behna yojana के साथ ही प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आदि जनकल्याणकारी योजनाएं भी चल रहीं हैं।

2 min read
Dec 25, 2024
ladli e samagra

मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए राज्य और केंद्र सरकार की अनेक योजनाएं चल रहीं हैं। लाड़ली बहना योजना ladli behna yojana के साथ ही प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आदि जनकल्याणकारी योजनाएं भी चल रहीं हैं। इनमें सबसे प्रमुख है लाड़ली बहना योजना ladli behna yojana जिसके अंतर्गत सरकार हर माह पात्र महिलाओं को 1250 रुपए की आर्थिक सहायता देती है। अभी करीब 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं सहित लाड़ली बहना योजना के लिए समग्र आईडी को अनिवार्य दस्तावेजों में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि सरकार खुद इसके अपडेशन के लिए अभियान चला रही है।

एमपी में सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए समग्र आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए समग्र आईडी अपडेशन का काम शुरू किया गया है। छिंदवाड़ा नगर निगम में तो घर घर जाकर समग्र आईडी अपडेट की जा रही है। नगर निगम के अधिकारी बताते हैं कि सरकार की मंशा है कि लाभकारी योजना से कोई वंचित न रहे। इसे देखते हुए समग्र आईडी को अपडेट करने का बीड़ा उठाया गया है।

छिंदवाड़ा नगर निगम के 48 वार्ड में कुल 3.20 लाख निवासरत हैं। इनमें से अब तक 1.90 लाख निवासियों की समग्र आईडी हो चुकी है। शेष 1.30 लाख लोगों की समग्र आईडी को अपडेट करने की कोशिश की जा रही है। अभियान में लगे निगम कर्मचारियों की मानें तो इनमें से ज्यादातर संपन्न वर्ग की महिलाएं-पुरुष हैं जोकि योजनाओं का लाभ ही नहीं लेते। ये इनकम टैक्स धारक हैं।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी कुछ ऐसे ही हाल हैं। राज्यभर में लाड़ली बहना योजना ladli behna yojana और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए समग्र आईडी की केवायसी का काम अभियानपूर्वक चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार जो यह काम नहीं कराएंगे, उन्हें क्षेत्र निवासी नहीं माना जाकर पोर्टल पर समग्र आईडी से हटा दिया जाएगा। ऐसे में महिलाएं लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने से वंचित हो सकती हैं।

लाड़ली बहना योजना ladli behna yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. समग्र परिवार / सदस्य आई.डी.समग्र पोर्टल द्वारा जारी परिवार आईडी अथवा सदस्य आईडी
  2. आधार कार्डUIDAI द्वारा जारी फ़ोटो आईडी
  3. मोबाइल नंबरसमग्र पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर
  4. आधार समग्र e-KYCसमग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से मिलान। e-KYC न होने की स्थिति में आवेदन प्राप्त नहीं किया जायगा।
  5. व्यक्तिगत बैंक खातामहिला का स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है। संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा।
  6. बैंक खाता आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रियमहिला के स्वयं के बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।
Updated on:
25 Dec 2024 07:52 pm
Published on:
25 Dec 2024 07:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर