भोपाल

एमपी में फिर कड़ाके की ठंड, 6 डिग्री गिरा पारा, 12 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़का

Heavy Cold Weather : 24 घंटों में एमपी के तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सबसे ज्यादा सर्दी शहडोल संभाग का कल्याणपुर में दर्ज हुई है।
less than 1 minute read
Heavy Cold Weather
एमपी में फिर कड़ाके की ठंड (Photo Source- Patrika)

Heavy Cold Weather : मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड जोर पकड़ने लगी है। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सबसे ज्यादा सर्दी शहडोल संभाग का कल्याणपुर में दर्ज हुई है। यहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। इसके बाद छतरपुर के नौगांव में 6.5 डिग्री, रीवा में 6.8 डिग्री और उमरिया में 6.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है।

खास बात ये है कि, प्रदेश के 12 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, खजुराहो में 7.8, मलाजखंड में 8.6, दतिया में 9, मंडला में 9.3 और राजगढ़ में 9.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर सबसे ठंडा रहा, यहां पारा 9.4 डिग्री तक गिर गया।

राजधानी में अचानक 4 डिग्री गिरा तापमान

राजधानी भोपाल में तो एक ही रात में 4 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज हुई और तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में 9.7 डिग्री, इंदौर में 15.1 डिग्री और उज्जैन में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

2-3 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान के ऊपर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान पर बने चक्रवाती परिसंचरण के साथ-साथ उत्तर से आ रही शुष्क ठंडी हवाओं की वजह से पूरे प्रदेश में ठंडक बढ़ गई है। कई इलाकों में सुबह-शाम घना कोहरा भी छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी कम हो रही है। आने वाले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

Updated on:
29 Nov 2025 11:15 am
Published on:
29 Nov 2025 11:15 am