Vivek Sagar : हॉंकी स्टार पेरिस ओलंपिक 2024 के कास्य पदक विजेता डीएसपी विवेक सागर रविवार सुबह भोपाल पहुंचे हैं। राजाभोज एयपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत।
Vivek Sagar : भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक 2024 के कास्य पदक विजेता विवेक प्रसाद सागर रविवार सुबह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल लौटे हैं। एमपी के लाल डीएसपी विवेक सागर का भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक विजेता और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर के भोपाल पहुंचते ही शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
वे एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI 435 नई दिल्ली से भोपाल आए। इस दौरान मध्य प्रदेश पुलिस के डीआईजी एसएएफ मुख्यालय, डॉ. कल्याण चक्रवर्ती, 7वीं वाहिनी के कमांडेंट ने उनका स्वागत किया। मध्यप्रदेश पुलिस खेल विभाग के 50 खिलाड़ी डीएसपी विवेक सागर की अगवानी की। स्वागत और अभिवादन करने भोपाल एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में शहरवासी भी मौजूद रहे।
भोपाल एयरपोर्ट पर हुए स्वागत के बाद विवेक सागर ने कहा कि देश और प्रदेश का जो प्यार मिला उससे बेहद खुश हूं, हमने अच्छा प्रदर्शन किया। एमपी में खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं। आने वाले समय में हम और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश के केबिनेट मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थ। उन्होंने कहा कि विवेक और भारतीय टीम ने देश का गौरव बढ़ाया है।