भोपाल

Weather Update : होली से बढ़ेगी तपिश, इस बार तापमान में हो सकती है इतनी बढ़ोतरी

हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी है, जिसकी वजह से बादल छंटे हुए हैं। यही कारण है कि, मौजूदा समय में रात और सुबह के समय तापमान में कमी देखी जा रही है।

2 min read
Weather Update : होली से बढ़ेगी तपिश, इस बार तापमान में हो सकती है इतनी बढ़ोतरी

भोपाल. मौजूद समय में बनी हुई नमी और हवाओं की दिशा बदलने से मध्य प्रदेश का तापमान फिलहाल औसत से नीचे बना हुआ है। सूबे के भोपाल, इंदौर, और जबलपुर संभागों के जिलों का तापमान औसत से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। इसके असर के चलते रात और सुबह तड़के फिजा में ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि, दिन के तापमान में शनिवार से बढ़ोतरी होना शुरु हो गई है।

मौसम विभग के अनुसार, हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी है, जिसकी वजह से बादल छंटे हुए हैं। यही कारण है कि, मौजूदा समय में रात और सुबह के समय तापमान में कमी देखी जा रही है। हवाओं के पश्चिमी या दक्षिणी पूर्वी होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगेगी। मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, रविवार को दिन के तापमान में 4 डिग्री सेल्सिलयस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में दिन में धूप तीखी होने से प्रदेशवासियों को अधिकतर इलाकों में गर्मी का एहसास होगा। वहीं, होली तक दिन का तापमान 36 डिग्री सेलसियस तक पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं, रात के तापमान में भी शनिवार रात से बढ़ोतरी होना शुरु होगी।


यहां तापमान में आई गिरावट

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान रात के समय हल्की ठंड महसूस की गई। इंदौर, भोपाल और जबलपुर समेत प्रदेश भर में पारा नीचे आया है। वहीं, प्रदेश के बैतूल, गुना, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, रायसेन, उज्जैन, छिंदवाड़ा, मंडला, सागर, सतना उमरिया में 1 डिग्री से पारा नीचे रहा। सिर्फ सिवनी और खंडवा में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। प्रदेश भर में तापमान 16 डिग्री के नीचे आ गया है। दो दिन पहले तक ये 21 के पार जा चुका था।


होली तक बढ़ जाएगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 20 मार्च तक मध्य प्रदेश के मौसम में इसी तरह का अप-डाउन होता रहेगा। हवाओं के दिशाएं बदलने के कारण तापमान में गिरावट और बढ़ोतरी होती रहेगी। 20 मार्च के बाद तापमान और ज्यादा बढ़ सकता हैं। मार्च के अंत में दिन का पारा 38 के पार पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब जा सकता है।

यहां आने से बदल गई बड़े बड़ों की किस्मत, आज भी होते हैं चमत्कार, देखें वीडियो

Published on:
12 Mar 2022 08:54 pm
Also Read
View All