भोपाल

एमपी के कई जिलों के कलेक्टर-सीईओ रहे तेजतर्रार आइएएस अफसर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

IAS Kshitij Singhal- उज्जैन आयुक्त रह चुके क्षितिज सिंघल को अब इंदौर नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी दी

2 min read
Jan 03, 2026
IAS Kshitij Singhal

IAS Kshitij Singhal -मध्यप्रदेश का इंदौर इन दिनों देशभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। देश के इस सबसे स्वच्छ शहर में पेयजल के रूप में गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा था। इससे अब तक 16 मौतें हो चुकी हैं और डेढ़ सौ से ज्यादा प्रभावित अस्पताल में हैं। लोगों की जान लेेनेवाली यह कारगुजारी इंदौर नगर निगम की है। इस अक्षम्य लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया जा रहा है। एक के बाद एक कई अधिकारियों को हटा दिया गया है, निलंबित किया गया है और यहां तक कि एक कर्मचारी को बर्खास्त भी किया गया है। पेयजल सहित नगर निगम की अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए इंदौर में नए अधिकारियों को नियुक्त भी किया जा रहा है। इसी क्रम में आईएएस क्षितिज सिंघल को इंदौर का नया निगमायुक्त बनाया गया है। वे कई जिलों के कलेक्टर-सीईओ के रूप में कार्य कर चुके हैं और अभी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी हैं। क्षितिज सिंघल तेजतर्रार अधिकारी माने जाते हैं।

इंदौर त्रासदी पर सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को सख्त निर्णय लिए। सुबह उन्होंने इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को हटाया और रात को आयुक्त दिलीप कुमार यादव का भी तबादला कर दिया। सीएम मोहन यादव ने देर रात अपने एक्स हेंडल पर यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें

एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई अधिकारियों को किया पदोन्नत, बढ़ाई जिम्मेदारियां

आयुक्त दिलीप यादव को हटाने के बाद शनिवार को उनके स्थान पर आईएएस क्षितिज सिंघल को इंदौर नगर निगम का नया कमिश्नर बनाया गया है। आज ही उनके पदभार संभालने की चर्चा है। क्षितिज सिंघल वर्तमान में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (एमपीएमकेवीवीसीएल) के प्रबंध संचालक (MD) के पद पर कार्यरत हैं।

क्षितिज सिंघल सिवनी सहित कई जिलों में कलेक्टर रह चुके

2014 बैच के आइएएस क्षितिज सिंघल सिवनी सहित कई जिलों में कलेक्टर-सीईओ रह चुके हैं। वे उज्जैन नगर निगम के आयुक्त के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। आईएएस सिंघल की पत्नी शीतला पटले भी आईएएस अधिकारी हैं। बता दें कि इंदौर नगर निगम में शुक्रवार को ही 3 आईएएस अधिकारियों आकाश सिंह, प्रखर सिंह और आशीष पाठक की अपर आयुक्त के रूप में नियुक्ति की गई।

ये भी पढ़ें

एमपी में बना बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे लोकार्पण

Updated on:
03 Jan 2026 03:18 pm
Published on:
03 Jan 2026 02:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर