------ आईएएस वाइफ्स एसोसिएशन की वेबसाइट का किया शुभारंभ------------
jitendra.chourasiya@भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आईएएस ऑफीसर्स वाइफ्स एसोसिएशन महिला सेल्फ हेल्प गु्रप्स को और भी अधिक सशक्त करने के लिए प्रयास करें। बेटियों को सशक्त करने के लिए प्रयास करें। हम सेवा कर समाज का कल्याण करें। महिला सशक्तीकरण मेरे जीवन का एक प्रमुख उद्देश्य है। अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत से ही मैं बेटियों और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रहा हूँ। जब मैं विदिशा सांसद था, तब मैंने कई बेटियों को गोद लिया। उनमें से तीन बेटी का कन्यादान गत दिनों किया है। इस कार्य में मेरी धर्मपत्नी मेरा पूरा सहयोग करती है। अब आप लोग भी महिलाओं को सशक्त करो।
--------------
यह बात शिवराज ने शुक्रवार को मिंटो हॉल में आईएएस ऑफीसर्स वाइफ्स एसोसिएशन (आईसोवा) की वेबसाइट के शुभारंभ व मैग्जीन विस्तार विमोचन मौके पर कही। यहां शिवराज पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे। शिवराज ने कहा कि कोरोना काल में आईएएस वाइफ्स एसोसिएशन ने लोगों की सेवा की। शिवराज ने कहा कि यह सही है कि हर पुरूष की सफलता के पीछे महिला का हाथ होता है। मेरी सफलता की पीछे भी मेरी पत्नी का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने हर कार्य में मेरा सहयोग किया है। शिवराज ने यक्ष व युधिष्ठर के सवाल-जवाब का उल्लेख करके कहा कि व्यक्ति को पता होता है कि उसे एक दिन मरना है, लेकिन वह ऐसे व्यवहार करता है कि हमेशा रहेगा। मैं अपने जीवन के हर क्षण का सेवा के लिए उपयोग करना चाहता हूं। शिवराज ने एसोसिएशन के कामों की सराहना की।
---------------------
मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख -
आइसोवा की सचिव सीमा सुलेमान ने बताया कि आइसोवा निरंतर सेवा कार्य कर रहा है। कोविड सहायता के लिए संगठन ने 10 लाख रूपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी। यहां आईएएस वाइफ्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सिमरन बैंस और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
------------------------