भोपाल

सर्दियों में अमरूद खाने के होते हैं बेमिसाल फायदे, कुछ बीमारियां तो जड़ से हो जाती हैं खत्म

जानिए अमरुद के बेमिसाल फायदे.....

2 min read
Dec 13, 2019
amrood.jpg
Important Benefits Of Guava Fruit

भोपाल। ठंड के मौसम में बाजार की रौनक बढ़ाने वाला ताजा मीठा अमरूद आपके लिए बेहद फायदेमंद है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद है ही, सुंदरता के लिए भी इसके लाभ बेमिसाल हैं। हल्के हरे रंग का अमरूद खाने में मीठा होता है. इसके अंदर सौकड़ों की संख्या में छोटे-छोटे बीज होते हैं. अमरूद बेहद आसानी से मिल जाने वाला फल है। लोग घरों में भी इसका पेड़ लगाते हैं।

डॉयटीशियन रचना बताती है कि अमरूद की तासीर ठंडी होती है। ये पेट की बहुत सी बीमारियों को दूर करने का रामबाण इलाज है। अमरूद के सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। इसके बीजों का सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अमरूद में मौजूद विटामिन और खनिज शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मददगार होते हैं। साथ ही ये इम्‍यून सिस्‍टम को भी मजबूत बनाता है। अमरूद खाने की सलाह डॉक्‍टर भी देते हैं। जानिए अमरूद खाने के फायदे.....

- पके अमरूद के बजाय कच्चे अमरूद में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। भोजन से पहले अमरूद के नियमित सेवन से कब्ज़ की शिकायत नहीं होती है। अमरूद सेरम कोलेस्ट्राल घटा कर उच्च रक्तचाप से बचाव करता है। अमरूद के बीज को खूब चबा-चबा कर खाया जाए तो शरीर को लौह तत्व की पूर्ति होती है।

- अमरूद की पत्त‍ियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर आंखों के नीचे लगाने से काले घेरे और सूजन कम हो जाती है।

- अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो अमरूद की कोमल पत्त‍ियों को चबाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. इसके अलावा इसे चबाने से दांतों का दर्द भी कम हो जाता है।

- अमरूद में पाया जाने वाला विटामिन बी-9 शरीर की कोशिकाओं और डीएनए को सुधारने का काम करता है।

- अमरूद हाई एनर्जी फ्रूट है जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्‍स पाए जाते हैं। ये तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

- अगर आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो अमरूद का सेवन करना बहुत फायदेमंद होगा।

- मैग्निशियम तनाव के हार्मोंस को कंट्रोल करने का भी काम करता है जो अमरूद में भरपूर मात्रा में होता है। दिन भर की थकावट दूर करना चाहते हैं तो अमरूद खाएं। इससे मानसिक रूप से थकान नहीं होती।

Updated on:
13 Dec 2019 04:34 pm
Published on:
13 Dec 2019 12:36 pm