भोपाल

Indian Railway: मोबाइल में डाउनलोड कर लें रेलवे का ये ऐप, 24×7 की जाएगी आपकी मदद

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को दी बेहतरीन सुविधा।

less than 1 minute read
Oct 18, 2024
Indian Railway

Indian Railway: आगर आपको ट्रेन से यात्रा करना पसंद है तो ये खबर आपके काम की है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए राहत की घोषणा की है। ट्रेन में सफर करते समय किसी भी तरह की समस्या होने पर यात्री ‘रेल मदद’ ऐप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं और उनकी समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।

दरअसल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रेल मंडल के तहत आने वाले इटारसी और अन्य रेलवे स्टेशनों पर पिछले चार महीनों में 12,858 से अधिक शिकायतों का निराकरण किया गया है। पीआरओ नवल अग्रवाल के अनुसार भोपाल मंडल ने एक ‘वॉर रूम’ की स्थापना की है। जिसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।

कैसे काम करता रेल मदद ऐप

रेलवे मदद ऐप को मोबाइल या वेब पर इस्तेमाल किया जाता है। इस ऐप में शिकायत दर्ज की जाती है और आपके द्वारा दर्ज की गई शिकायत का जल्द से जल्द निराकरण किया जाता है। इसके अलावा यह ऐप आपके द्वारा की गई शिकायत का रियल टाइम फीडबैक देता है। इस ऐप में अन्य तरह की सुविधा भी उपलब्ध है।

इस ऐप ने हेल्पलाइन नंबर 139 सहित विभिन्न शिकायत पोर्टलों को एकीकृत किया है। जिससे शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया न केवल सरल बनी है। बल्कि समाधान भी तेज़ी से मिल रहा है।

24×7 उपल्ब्ध

यह ऐप 24×7 शिकायतों को दर्ज कर निराकरण करता हैं। इसमें यात्रियों को कई तरह की सुविधा दी गई हैं जैसें टिकट , सुरक्षा , सफाई सुविधा और अन्य तरह की शिकायतों का निराकरण करने के लिए इसे बनाया गया हैं।

Published on:
18 Oct 2024 05:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर