भोपाल

बीएमएचआरसी में एकीकृत हेल्थ सेंटर शुरू, मरीजों को आयुष पद्धति से भी मिलेगा इलाज

सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुला रहेगा
less than 1 minute read
Dec 14, 2023
aayush001.jpg

भोपाल @ पत्रिका. बीएमएचआरसी में एकीकृत हेल्थ सेंटर शुरू किया गया है। जहां मरीजों को आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धति से इलाज की भी सुविधा होगी। इसके लिए परिसर ही स्थित स्वास्थ्य केंद्र 7 में आयुष विभाग के साथ मिलकर यह केंद्र खोला गया है। जिसका उद्घाटन बीएमचएचआरसी प्रभारी निदेशक डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सरकारी होम्योपैथी अस्पताल की अधीक्षक डॉ. सुनीता तोमर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सप्ताह में 6 दिन रहेगी ओपीडी

यह केंद्र सोमवार से शनिवार तक सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुला रहेगा। सोमवार व मंगलवार को होम्योपैथिक डॉक्टर, बुधवार व गुरुवार को आयुर्वेदिक डॉक्टर और शुक्रवार व शनिवार को यूनानी डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। डॉक्टरी परामर्श से लेकर दवाएं तक के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मरीजों को आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धति से इलाज की भी सुविधा होगी । बीएमएचआरसी में एकीकृत हेल्थ सेंटर में आयुष विभाग के साथ मिलकर यह केंद्र खोला गया ।

Published on:
14 Dec 2023 05:26 pm