भोपाल

18 हजार फीट की ऊंचाई और -30 डिग्री में जवानों ने फहराया तिरंगा, लोगों ने किया सलाम

18 हजार फीट की ऊंचाई और -30 डिग्री में जवानों ने फहराया तिरंगा, लोगों ने किया सलाम

2 min read
Jan 26, 2019
itbp
18 हजार फीट की ऊंचाई और -30 डिग्री में जवानों ने फहराया तिरंगा, लोगों ने किया सलाम

भोपाल. देशभर में धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में ध्वाजारोहण किया। कड़ाके की ठंड में देश की जवानों ने गणतंत्र दिवस मनाया। जवानों के गणतंत्र दिवस मनाने का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस फोटो को न्यूज एजेंसी ने अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। ये फोटो लद्दाख का है जहां सेना के जवानों ने बड़े उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर माइनस 30 डिग्री तापमान में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। इन जवानों को हिमवीरों के नाम से भी जाना जाता है।

देश के ये बहादुर जवान हिमालय के लद्दाख क्षेत्र में देश की रक्षा के लिए तैनात हैं। तिरंगे को जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में चीन की सीमा पर फहराया गया जिससे देश को गर्व करने का दोगुना मौका मिला। फोटो में दिख रहा है कि जवान बर्फ की सफेद चादर से ढंकी लद्दाख की दारमा घाटी में तिरंगा फहरा रहे हैं। वीर सपूत सफेद रंग की ड्रेस पहने तिरंगा हाथ में उठाए खड़े हुए है। बता दें कि यह पहाड़ी पंचाचूली से भी काफी जटिल और दुर्गम मानी जाती है। यहां पर मौसम खराब होने की वजह से बर्फ के तूफान की आशंका हमेशा ही बरकरार रहती है।

भारत का संविधान हुआ था लागू
देशभर में आज 70वें गणतंत्र दिवस की धूम है। 26 जनवरी एक ऐसा दिन है, जो देश का राष्ट्रीय पर्व है। देश के सभी धर्म और जाति के लोग इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मनाते हैं। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस में इस बार दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रमपोसा को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। देशभर में आज 70वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ध्वजारोहण करने के बाद राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड शुरू हुई थी।

लोगों ने किया सलाम

सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने क बाद मध्यप्रदेश के लोगों ने सलाम किया है। ग्वालियर जिले के एक यूजर ने लिखा यह हमारे लिए गर्व की बात है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा, देश के बहादुर सिपाहियों के कारण ही हम सुरक्षित हैं।

Updated on:
26 Jan 2019 01:13 pm
Published on:
26 Jan 2019 12:28 pm