भोपाल

जहरीली शराब से मौतों पर कमलनाथ का शिवराज पर तंज, कहा- पता नही माफिया कब गढ़ेंगे, लटकेंगे?

कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि, 'पता नही शिवराज सरकार में माफिया कब गढ़ेंगे , कब टगेंगे , कब लटकेंगे?, माफ़ियाओं के हौसले बुलंद हैं?
2 min read
News
जहरीली शराब से मौतों पर कमलनाथ का शिवराज पर तंज, कहा- पता नही माफिया कब गढ़ेंगे, लटकेंगे?

भोपाल/ मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई 3 लोगों की मौत मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत प्रदेश कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर हमला बोलना शुरु कर दिया है। कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि, 'पता नही शिवराज सरकार में माफिया कब गढ़ेंगे , कब टगेंगे , कब लटकेंगे?, माफ़ियाओं के हौसले बुलंद हैं? वहीं, कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने घटना के जिम्मेदार अफसरों को बचाने का आरोप लगाया है।


कमलनाथ ने उठाए सवाल

मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शिवराज सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, शिवराज सरकार में प्रदेश के उज्जैन, मुरैना, भिंड, ग्वालियर के बाद अब मंदसौर में मौतें सामने आई हैं। आबकारी मंत्री के क्षेत्र की यह स्थिति? पता नहीं, शिवराज सरकार में माफिया कब गढ़ेंगे, कब टगेंगे व कब लटकेंगे? उन्होंने शिवराज की पूर्व की घोषणा अनुसार दोषियों व ज़िम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो।


मुरैना मामले पर सीएम ने दिखाए थे सख्त तेवर

याद हो कि, जनवरी माह में प्रदेश के मुरैना में जहरीली शराब पीकर 26 लोगों ने जान गवाई थी। इसपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि, मुरैना जैसी घटना अब हुई, तो जिम्मेदार का भविष्य तबाह कर दूंगा। अवैध शराब बिकी तो कलेक्टर, SP और आबकारी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। यही नहीं, डिवीजनल कमिश्नर और IG को भी जवाब देना होगा। उस दौरान सीएम ने माफियाओं की जड़ों में प्रहार करने के निर्देस दिये थे।


मंदसौर में 3 लोगों ने गवाई जान

अब मंदसौर के खकराई गांव में 25 जुलाई को जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मंदसौर के पिपलिया मंडी थाना प्रभारी, SI और आबकारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तंज कसा है, मुरैना कांड के बाद SP-IG पर कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, मध्य प्रदेश में पिछले 15 महीनों के भीतरजहरीली शराब पीने के बाद 51 लोग जान गवा चुके हैं।

उज्जैन : प्रजा का हाल जानने निकले बाबा महाकाल - video

Published on:
26 Jul 2021 07:25 pm