भोपाल

किंग इस साल सबसे भारी बकरा, वजन 176 किलो, खुराक में ड्रायफूट

• •
Updated: 31 May 2025, 11:03 PM IST
किंग इस साल सबसे भारी बकरा, वजन 176 किलो, खुराक में ड्रायफूट
किंग इस साल सबसे भारी बकरा, वजन 176 किलो, खुराक में ड्रायफूट
  • राजधानी में पूना और मुम्बई से आए खरीदार, ईद से पहले लाखों रुपए का बकरों का कारोबार

भोपाल। शहर में बकरों को पालना जुनून की हद तक पहुंच गया है। स्पेशल देखभाल से लेकर खुराक में ड्रायफूट लेने वाले इस साल के शहर के दो सबसे वजनी बकरे सामने आए। इनका नाम रखा है किंग। आम बकरों के मुकाबले वजन में तीन गुना भारी इन बकरों की बाकायदा लॉचिंग कराई है। इन्हें मुम्बई और पूना भेजा जा रहा है।

शहर में स्पेशल बकरों को तैयार करने गोट फॉर्म बने हैं। इनमें से एक इब्राहिम गोट फार्म के सोहेल अली ने इस बार 176 किलो वजन तैयार किया गया है। यह सबसे ज्यादा वजनी है। इसकी कीमत दस लाख रुपए से अधिक है। इसे पूना भेजा जाएगा।

भोपाल अली गोट फार्म के आसिफ अली के 175 किलो से अधिक वजन के किंग इंडिया 2025 नाम से बकरों को लांच किया गया है। यह बिक चुका है। गोट फॉर्म से पूना और मुम्बई इन्हें भेजा जा रहा है। यह लोडिंग वाहन से जाएंगे।

खाने में काजू, बादाम और ड्रायफूट ताकि वजन अधिक


भोपाल से बड़े शहरों तक बकरों को भेजा रहा है। इनकी खुराक में घास के साथ ड्रायफूट भी शामिल हैं। गोट फॉर्म संचालक सोहेल ने बताया कि वजन अधिक हो इसके लिए अच्छी से अच्छी परवरिश दी जाती है।
शहर में बकरों के छह हाट, सप्ताह भर में पचास

50 हजार से ज्यादा बकरों की बिक्री

ईद उल अजहा के दिन करीब आते ही बकरों की बिक्री भी तेज हो गई है। सुभाष नगर, गांधी नगर, भोपाल टॉकीज, बुधवारा, लाल परेड मैदान के पास सहित छह हाट बाजार है। जहां करीब पचास हजार बकरों की बिक्री हो चुकी है। कारोबारी मोहम्मद मुबीन ने बताया इस बार सामान्य कीमत 15 हजार से शुरू है। अधिकतम पचास हजार तक है। आसपास के जिलों से भी लोग यहां पर आ रहे हैं।

Updated on:
31 May 2025, 11:03 PM IST
Published on: