Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों का 18वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म होगा....
Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। उन्हें 18वीं किस्त मिलने वाली है। हर बार त्योहारों में मोहन सरकार लाड़ली बहनों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो सकता है। उन्हें उम्मीद है कि दीपावली से पहले इस योजना की किस्त मिल सकती है। इसे लेकर लाडली बहनाओं में इसकी चर्चा चल रही है। हालांकि इस बारे में किसी का अधिकृत बयान नहीं आया है।
सरकारी सूत्रो के अनुसार त्योहारों के कारण 27 अक्टूबर को भी 1250 रुपए की किस्त जारी की जा सकती है। ऐसा रक्षा बंधन त्योहार के दौरान भी हो चुका है। यदि यह राशि दीपावली से पहले नहीं दी जाती है तो यह राशि नवंबर के पहले सप्ताह में यानी 5 नवंबर 2024 को सीधे लाभार्थियों के खातों में जमा करने की भी बातें सामने आ रही हैं। हालांकि इस सप्ताह स्पष्ट हो जाएगा कि पैसा कब खाते में आएगा। लेकिन लाडली बहनों के खाते में यह पैसा कब दिया जाएगा, इस बारे में अधिकृत बयान सामने नहीं आया है।
वहीं बात अगर राशि की की जाए तो हर महिने लाड़ली बहनों को 1250 रुपए दिए जाते हैं। इस बार कुछ महिलाओं को यह उम्मीद भी है कि रक्षाबंधन की तरह दिवाली का बोनस भी मिल सकता है। यदि 18वीं किस्त के साथ बोनस भी मिलता है तो यह इनके लिए दोहरा लाभ होगा।
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने की थी। इसमें उन्होंने वादा किया था कि धीरे-धीरे इस राशि को 3000 रुपए तक बढ़ाया जाएगा। शुरुआत में एक हजार रुपए की राशि प्रदान कि जाती थी। लेकिन, कुछ समय बाद ही इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया था। तभी से लोगों को इंतजार था कि कब इस राशि में अगली बढ़ोतरी की जाएगी।