भोपाल

Weather Alert in MP : 11 जिलों में बारिश के साथ गिरेगी बिजली, तापमान गिरने के भी आसार

मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, नीमच, शाजापुर, श्योपुर, राजगढ़ जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Weather Alert in MP : 11 जिलों में बारिश के साथ गिरेगी बिजली, तापमान गिरने के भी आसार

इस बार पाकिस्तान के ऊपरी हिस्से में सक्रीय पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश पर महरबान है। जिस दौरान यहां मौसम आग उगल रहा होता है, उस दौरान यहां बारिश और ओलावृष्टि और सर्द हवाओं का दौर चल रहा है। राजधानी भोपाल समेत आधे प्रदेश में आलम ये है कि, सूरज के दीदार ही नहीं हो रहे हैं।

दरअसल, दक्षिणी पाकिस्तान के ऊपरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण राजस्थान के ऊपर चक्रवाती घेरा बना हुआ है, इससे अरब सागर से नमी आ रही है। इसकी वजह से अगले 24 घंटे तक राजधानी भोपाल के साथ- साथ ग्वालियर चंबल और मध्य प्रदेश के 11 जिलों में आंधी तूफान और बारिश की संभावना है। चक्रवात और नम हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे चला गया है। वहीं, रात के तापमान में भी 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो रही है।


तापमान में भारी गिरावट

गौरतलब है कि, पाकिस्तान के दक्षिणी इलाके में बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते मध्य प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. अमूमन अप्रैल के अंतिम महीने और मई की शुरुआत में मध्य प्रदेश के मौसम में भारी गर्मी और उमस देखने को मिलती है। लेकिन, इस बार अप्रैल महीने के अंत और मई की शुरुआत में भारी ठंडक है। 27 अप्रैल को मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री नीचे गिरा हुआ है प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच है तो वही रात के तापमान में भी 5 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज हो रही है।


एमपी के इन 11 जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 11 जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिणी पाकिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के ऊपर चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इससे मध्य प्रदेश के 11 जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, नीमच, शाजापुर, श्योपुर, राजगढ़ जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। यही नहीं, इनमें से कई इलाकों में बिजली भी गिर सकती है।

Published on:
29 Apr 2023 01:50 pm
Also Read
View All