भोपाल

भाजपा अध्यक्ष बोले, कांग्रेस के खिलाफ मिला जनादेश, इस्तीफा दें कमलनाथ

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कहा है कि यह जनादेश कांग्रेस के खिलाफ है। इसलिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
less than 1 minute read
May 23, 2019
kamal nath

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह कहा है कि यह जनादेश कांग्रेस के खिलाफ है। इसलिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जबलपुर से लोकसभा प्रत्याशी राकेश सिंह चुनाव जीत गए हैं। वे गुरुवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान राकेश सिंह ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राज्य की 29 में से 28 सीटों पर बीजेपी की बढ़त है और विजयी की ओर बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज चुनाव हार रहे हैं। इस स्थिति में राज्य की कमलनाथ सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि यह जनादेश कांग्रेस पार्टी के खिलाफ है, इसलिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को इस्तीफा देना चाहिए।

गौरतलब है कि राज्य में पिछले पांच माह पहले ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 साल बाद सत्ता मिली थी। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से इस चुनाव में भाजपा ने 109 सीटों जीती थी, वहीं कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 114 सीटें जीती थी। इसके अलावा बसपा को 2 और समाजवादी पार्टी को एक सीट मिली थी। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से चल रही है।


भाजपा नेतृत्व की सराहना
राकेश सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रचंड बहुमत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व तथा भाजपा के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं के कारण ही संभव हो पाई है।

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने किए ट्वीट
https://twitter.com/MPRakeshSingh/status/1131469027480485893


भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल
मध्यप्रदेश की 29 सीटों में से करीब 28 सीटों पर मिली भारी बढ़ के बाद जीत सुनिश्चित मानते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान पटाखें फोड़े गए।

https://twitter.com/MPRakeshSingh/status/1131484096033460224

Published on:
23 May 2019 04:43 pm