17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhopal Murder Case: शाजापुर से खरीदी पिस्टल, रेनकोट पहनकर 2 मर्डर किए, फिर अंतिम संस्कार में रोया आरोपी

Elder Couple Murder Case Bhopal: भोपाल में ऐशबाग के चर्चित बुजुर्ग दंपती डबल मर्डर केस में पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए है। आरोपियों ने पहले पति फिर पत्नी को गोली मारी थी।
3 min read
Google source verification
Retired Couple Murder Case: 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ (Photo Source - Patrika)

Retired Couple Murder Case: 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ (Photo Source - Patrika)

Retired Couple Murder Case: एमपी में भोपाल के ऐशबाग डबल मर्डर केस में पकड़ाए गए दोनों आरोपी भाईयों को पुलिस ने पांच दिन के लिए रिमांड पर लिया है। पहले दिन पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग यानी हत्या में उपयोग की गई पिस्टल बड़े तालाब से बरामद की गई है।

हालांकि, पुलिस ने अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यहां से एक पिस्टल बरामद हुई है या दोनों। वहीं, दोनों आरोपियों से पुलिस लगातार सख्ती से जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह करने का काम कर रहे है। साथ ही पुलिस ने मृतक दंपत्ति के परिजनों को भी क्लीनचिट नहीं दी है और पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।

पहले पति फिर पत्नी को मारी थी गोली

पुलिस के मुताबिक एसआइटी ने करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ के बाद कजलीखेड़ा निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर श्रीकांता चिचलिया और उसके भाई फिजियोथैरेपिस्ट छात्र शशिकांत को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने मृतक दंपत्ति हेमंत और शकुंतला फिलेमोन के घर का धोखे से दान पत्र कराया था। मकान हड़पने के मकसद से आरोपियों ने हत्या को अंजाम दिया। आगर मालवा (शाजापुर) से अवैध हथियार खरीदने के बाद पहले पति को गोली मारी, फिर पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

दो सालों से आरोपी मृतक दंपति को जानते थे। श्रीकांत रिकॉर्डशुदा शाहपुरा का बदमाश है। आरोपियों को संरक्षण देने वाले लोगों को पकड़ा जाएगा। टीआइ संदीप पवार ने बताया, दोनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। मृतकों के परिजनों से भी पूछताछ चल रही है और उनकी भूमिका की भी जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अंतिम संस्कार में हुआ था शामिल

डबल मर्डर में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि आरोपी पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक में शामिल हुआ और कई बार भावुक भी हुआ था। बताया जा रहा है कि पुलिस के साथ हेमंत और शकुंलता के परिजनों को भी उनकी मौत की खबर मिली थी। श्रीकांत भी तुरंत मौके पर पहुंच गया। पुलिस उस पर शक नहीं करे इसलिए वह पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक में परिजनों के साथ शामिल था। पुलिस को उस पर पहले ही दिन से शक था। हालांकि सबूत न होने के कारण पुलिस उसके खिलाफ तुरंत एक्शन नहीं ले पाई।

ये है पूरा मामला

सुदामा नगर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती हेमंत और शकुंतला बारीक की 20 दिन पहले हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने दो दिन पहले सुलझा ली है। दंपती के परिचित कजलीखेड़ा के प्रॉपर्टी ब्रोकर भाइयों ने गोली मारकर हत्या की थी। प्रॉपर्टी ब्रोकर 40 वर्षीय श्रीकांत चिंचलिया और भाई फिजियोथैरेपिस्ट 35 वर्षीय शशिकांत चिंचलिया को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी श्रीकांत शाहपुरा थाने का निगरानीशुदा बदमाश है। उस पर लूट, मारपीट और धोखाधड़ी के 8 केस दर्ज हैं।

दोनों आरोपी बारीक दंपती का 2 करोड़ का मकान हड़पना चाहते थे। उन्होंने मकान का फर्जी दान पत्र बनवाया। इस पर धोखे से दंपती के हस्ताक्षर भी करा लिए। दोनों निंश्चित थे कि, उनकी स्वाभाविक मौत के बाद मकान उनका हो जाएगा। लेकिन, ऐन वक्त पर दंपती ने मकान बेचने का मन बना लिया। सौदा भी कर लिया, तब आरोपियों को प्लान फेल होता नजर आया। दोनों ने 24 जून की रात 9.30 बजे दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। महज 12 मिनट में सुदामा नगर से पैदल निकले और आगे खड़ी कार में सवार होकर भाग निकले। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल आरोपियों की कार भी जब्त कर ली है।