17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

193 किमी. दूर से आई पुलिस, भोपाल में सगाई की ‘अंगूठी’ पहनने से पहले दूल्हे ने पहनी ‘हथकड़ी’

Police arrived to pick groom: पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को भोपाल के पास उसके गांव से सगाई से ठीक पहले गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नई जिंदगी शुरू करने की तैयारी में था.....
2 min read
Google source verification
Police arrived to pick groom: बलात्कार के आरोपी को धर दबोचा (Photo Source: AI Image)

Police arrived to pick groom: बलात्कार के आरोपी को धर दबोचा (Photo Source: AI Image)

Bhopal news: पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में सगाई की रस्म शुरू होने से ठीक पहले बलात्कार के आरोपी को उसके घर से धर दबोचा। आरोपी किसी अन्य युवती से सगाई कर अपनी नई जिंदगी शुरू करने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले कि वह अंगूठी पहना पाता 193 किमी. दूर से आई इंदौर पुलिस ने उसके हाथों में कानून की हथकड़ी पहना दी। एमपी में इंदौर पुलिस की टीम भोपाल के पास स्थित आरोपी के गांव पहुंची और दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी पर पोक्सो और बलात्कार की धारा में केस दर्ज किया गया।

माता-पिता की गैर-मौजूदगी का उठाया फायदा

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर सौरभ कुशवाह ने बताया, आरोपी के खिलाफ एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी से कई बार बलात्कार करने का गंभीर मामला दर्ज है। जांच में सामने आया कि आरोपी पीड़ित परिवार के थाना क्षेत्र में ही किराए का कमरा लेकर रह रहा था। आरोपी ने किशोरी को घर में अकेला पाकर (जब उसके उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे) इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी इससे पहले भी दो बार किशोरी के साथ गलत काम कर चुका था। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था।

हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने सुनाई आपबीती

पूरे घटनाक्रम के बाद जब किशोरी के माता-पिता घर लौटे तो उसने हिम्मत जुटाकर अपनी आपबीती उन्हें सुनाई। बेटी की पूरी आपबीती को सुनकर घबराए माता-पिता अपनी बेटी और उसके मामा के साथ तुरंत थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज करवाया। केस दर्ज होते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। बाद में उसे पकड़े गया।

अब कोर्ट में होगी पेशी, पुलिस रिमांड की मांग

पुलिस आरोपी को इंदौर ले आई है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके।

खुफिया सूचना पर पुलिस का 'ऑपरेशन सगाई'

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फरार आरोपी भोपाल के पास अपने पैतृक गांव में छिपा हुआ है और गुरुवार को उसकी सगाई होने वाली है। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था और शादी की तैयारियां चल रही थीं। इससे पहले कि सगाई की रस्में शुरू होतीं, इंदौर पुलिस की टीम ने अचानक आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां हड़कंप मच गया। पुलिस टीम आरोपी को हिरासत में लेकर तुरंत इंदौर के लिए रवाना हो गई।