भोपाल

MP पॉलिटिक्स में नया ट्विस्ट, मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री को वापस मिला बंगला

दो दिन पहले पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट का बंगला सील कर दिया गया था
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2020, 12:08 PM IST
tarun_bhanot.jpg

भोपाल. प्रदेश में कोरोना लॉकडाउन के बीच बंगले को लेकर सियासत चरम पर है। कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्रियों के बंगले खाली करवाने को लेकर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है लेकिन अब इसमें एक ट्वीस्ट आ गया है।


दरअसल, दो दिन पहले ही पू्र्व वित्त मंत्री तरुण भनोट का बंगला सील कर दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को राज्य सरकार ने यू टर्न लेते हुए पू्र्व वित्त मंत्री तरुण भनोट को वापस कर दिया। हालांकि इस मामले में कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।


गौरतलब है कि 4 दिन पहले कांग्रेस के 23 मंत्रियों को संपदा संचालनालय ने सरकार की तरफ से बंगला खाली करने का नोटिस दिया था, जिसके बाद ना ही कांग्रेस के इन पूर्व मंत्रियों ने बंगले खाली किए और ना ही कोई जवाब दिया था, जिसके चलते संपदा संचालनालय ने तरुण भनोट का बंगला सील कर दिया था।


इसके बाद कांग्रेस के पूर्व नेताओं ने बीजेपी पर जमकर हमला बोलना शुरू कर दिया था। कांग्रेसियों का कहना था कि जहां एक तरफ बीजेपी सरकार लॉकडाउन का पालन करने की बातें कर रही है वहीं दूसरी तरफ कंटेनमेंट एरिया में जबरन बंगला खाली करा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार बंगला पॉलिटिक्स कर रही है।

Published on: