भोपाल

बड़ी खबरः मार्च में ही जल उठा मध्यप्रदेश, तीन माह ज्यादा तड़पाएगी गर्मी

आमतौर पर सामान्य रहने वाला मार्च के महीने ने प्रदेश के लोगों को चंता में डाल दिया है। राजस्थान की तरफ से आ रहे गर्म हवाओं के थपेड़े ने प्रदेश के कई जि

2 min read
Mar 28, 2018
madhya pradesh weather
weather news of india hindi


भोपाल। आमतौर पर सामान्य रहने वाला मार्च के महीने ने प्रदेश के लोगों को चंता में डाल दिया है। राजस्थान की तरफ से आ रहे गर्म हवाओं के थपेड़े ने प्रदेश के कई जिलों का पारा 40 पर पहुंचा दिया है। आलम यह है कि मार्च माह में ही हालात मई-जून से हो गए हैं। खरगौन का तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया है।

मार्च में जिस तेजी से गर्मी का पारा बढ़ा है, उससे लगता है कि आने वाले माह अप्रैल, मई और जून काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। गर्मी के थपेड़ों ने अभी से प्रदेसवासियों को बेहाल कर दिया है। प्रदेश में अधिकतर तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया है, जो मार्च माह में ही दस सालों का रिकार्ड टूटता नजर आ रहा है।

यह है पिछले 24 घंटों का हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी बढ़ा हुआ रहा। यहां 2.1 डिग्री से से 4.0 डिग्री से. तक और शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। जबलपुर संभाग के जिलों में सामान्य, रीवा और उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य से अधिक रहा।

41 डिग्री पर पहुंचा खरगौन
प्रदेश में आमतौर पर सबसे अधिक गर्म रहने वाला खरगौन का पारा अभी से 41 पर पहुंच गया है। अक्सर माना जाता है कि यहां का तापमान जून तक 48 डिग्री को पार कर जाता है। इसके अलावा प्रदेश में नौगांव, खरगौन, श्योपुर, ग्वालियर, खजुराहो भी काफी गर्म स्थान हैं।

यहां सबसे कम तापमान
प्रदेश में मंडला और छिंदवाड़ा सबसे ठंडे रहे। इसके अलावा पचमढ़ी भी काफी ठंडी रही। मंडला में न्यूनतम 13 डिग्री और छिंदवाड़ा में भी 14 डिग्री के आसपास तापमान बना हुआ है। इसके अलावा पचमढ़ी का तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार होने के आसार बन गए हैं। खबर लिखे जाने तक मौसम में बढ़ौतरी जारी थी। लोग गर्मी से बेहाल हो रहे थे। यदि ऐसा होता है तो मार्च माह में ही एक दशक का रिकार्ड टूट जाएगा।


पश्चिम से आ रही गर्म हवाए
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से मध्यप्रदेश के कई इलाकों में इसका असर पड़ने से तापमान में बढ़ौतरी हो गई है। मार्च में ही लोग लू जैसा वातावरण महसूस कर रहे हैं। लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़ों ने बेचैन करके रख दिया है। कई लोग अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर निकले और शीतल पेय का सहारा लेते हुए नजर आए।


-भोपाल स्थित मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के कारण तापमान में अचानक बढ़ौतरी हुई है। शहर में उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से लोगों को परेशानी हो रही है। अब गर्मा का यह क्रम आने वाले तीन माह चलता रहेगा।

अस्पतालों में बढ़े मरीज
पहले ठंडा और अचानक गर्मी बढ़ने से सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दो हजार के आसपास हमीदिया अस्पताल की ओपीडी में मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा दो हजार मरीज जेपी अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे हैं।

गर्मी में क्या करें
0 थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें।
0 होटलों पर मिलने वाले तला हुआ खाना न खाएं।
0 पहुंचने से पांच मिनट पहले कार का AC बंद कर दें।
0 मुंह पर कपड़ा बांधें। कॉटन के कपड़े पहनें।
0 बच्चों को दोपहर में घर बाहर न जानें दें।

Published on:
28 Mar 2018 04:36 pm