19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, मध्यप्रदेश भाजपा में भी खुशी का माहौल

DUSU Election Result 2026- दिल्ली में एबीवीपी की जीत पर मध्यप्रदेश में भी खुशी का माहौल...। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने व्यक्त की खुशी...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Gite

Sep 19, 2026

dusu election

dusu election result 2026- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की जीत पर एमपी के भाजपा नेताओं ने भी जताई खुशी। (फोटो cm mohan yadav x)

Dusu Election Result 2026- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को मिली जीत पर मध्यप्रदेश भाजपा में भी खुशी का माहौल है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर छात्र संघ को शुभकामनाएं दी हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तीन पदों पर कब्जा कर लिया, जबकि एक पद पर निर्दलीय छात्र चुनाव जीता है। अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के यश डबास ने चुनाव जीत लिया। उपाध्यक्ष पद के लिए दीपांशु शौकीन विजयी रहे। सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छाबड़ी और सह सचिव पद पर एबीवीपी के ही लक्ष्य राजसिंह ने चुनाव जीत लिया। बताया जा रहा है कि इसमें एनएसयूआई का खाता ही नहीं खुल पाया। 18 सितंबर को हुए चुनाव का रिजल्ट 19 सितंबर को आया है।

सीएम ने दी युवाओं को बधाई

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने वाले @ABVPVoice के सभी प्रतिनिधियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। युवाओं की ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और छात्रहित के प्रति प्रतिबद्धता देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। आप सभी राष्ट्रनिर्माण की भावना के साथ अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, यही शुभकामना है।

हेमंत खंडेलवाल बोले- ये शानदार विजय

हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की शानदार विजय पर सभी विजयी प्रत्याशियों तथा कार्यकर्ता साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह विजय छात्रहित, सकारात्मक विचारों एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति युवाओं के विश्वास को दर्शाती है। मुझे विश्वास है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी विद्यार्थियों की आकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए विश्वविद्यालय के विकास एवं छात्र कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

मध्यप्रदेश में कब होंगे चुनाव?

मध्यप्रदेश में 2017 से छात्र संघ चुनाव बंद है, जिसे फिर से शुरू कराने की मांग छात्र उठाते रहे हैं। इसी सप्ताह छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतमंत्री केतन चतुर्वेदी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें कहा गया था कि प्रदेश में 2017 से छात्रसंघ चुनाव बंद हैं और सितंबर में चुनाव कराने का आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। संगठन ने लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आधार पर जल्द चुनाव कराने की मांग की। साथ ही शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी दूर करने के लिए विशेष बजट जारी करने की मांग भी की गई।