18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेंद्र मोदी की अपील को धता बताकर 225 करोड़ का तेल फूंका, कांग्रेस का बड़ा आरोप

MP Congress : सेवा संकल्प अभियान: सेवा कार्यों के साथ अभियान का शुभारंभ, कांग्रेस ने ली आपत्ति, शिक्षकों से दीये जलवाने को बताया नियमविरुद्ध
2 min read
Google source verification
दीप जलाने पर एमपी कांग्रेस ने जताई आपत्ति

दीप जलाने पर एमपी कांग्रेस ने जताई आपत्ति फोटो सोर्स : X @Hkhandelwal1964

MP Congress : मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के रूप में सेवा संकल्प अभियान मनाया जा रहा है। भाजपा ने दावा किया कि पीएम के जन्मदिन पर कुल 3.55 करोड़ दीप जले। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। पीएम के जन्मदिन पर दीये जलाने पर पार्टी ने कहा कि भाजपा ने स्वयं पीएम की अपील को कूड़ेदान में डालकर देश भर में 225 करोड़ का तेल फूंक डाला। सोशल मीडिया में भी इस संबंध में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। कार्यक्रम में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर सरकार को घेरा।

भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर में बूथ स्तर पर लाभार्थियों के घरों पर 3.55 करोड़ से अधिक दीप प्रज्जवलित पीएम की दीर्घायु की कामना की गई। दूसरी ओर कांग्रेस ने कार्यक्रम पर आपत्ति जताई है।

प्रदेश महामंत्री व सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक राहुल कोठारी ने बताया कि उज्जैन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह की मौजूदगी में महाकाल लोक के शिप्रा घाट पर 33 लाख 27 हजार 125 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर 1.97 करोड़ से अधिक, लाभार्थियों के घरों पर 70.68 लाख से अधिक एवं प्रतिष्ठित स्थानों पर 87 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित किए गए।

कांग्रेस ने पीएम के जन्मदिन पर दीये जलवाने में सरकारी अमले की ड्यूटी लगाने को लेकर निशाना साधा। इसके साथ ही पीएम मोदी की तेल ही खपत कम करने की अपील के बावजूद भाजपा द्वारा लाखों दीपक जलवाने को लेकर भी भाजपा को घेरा है। पार्टी का कहना है कि भाजपा पीएम की अपील को कूड़ेदान में डालकर देश भर में दीये जलवा रही है, इनमें लगभग 225 करोड़ का तेल जलेगा।

राजनीतिक कार्यक्रमों में शिक्षकों से क्यों करा रही काम

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने शिक्षकों एवं पटवारियों से दीये जलवाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि शिक्षकों से गैर शिक्षण कार्य असंवैधानिक है। बावजूद सरकार शिक्षकों से राजनीतिक कार्यक्रमों में भागीदारी क्यों करवा रही है?