7 किमी का नया रास्ता बनेगा

बदल जाएगा नए शहर का नक्शा...

2 min read
Jan 16, 2017
bhopal

भोपाल.
राजधानी को माता मंदिर से सीधे जवाहर चौक होते हुए बाणगंगा को पार कर हिंदीभवन की ओर जाने के लिए नया रास्ता मिलेगा। नगर निगम इस सात किमी लंबे रास्ते को बनाने 30 करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी में है। इसके बनने से कोलार, अरेरा कॉलोनी, नेहरू नगर समेत करीब 40 क्षेत्रों का रास्ता ही बदल जाएगा। इसकी डिजाइन इसे शहर की अब तक की सबसे बेहतर सड़क बता रही है। लिंक रोड की तरह ही चौड़ा और सुंदर होने के साथ ही किनारों पर डक्ट और साइकिल ट्रैक समेत ग्रीनरी के लिए स्थान रहेगा। यह आठ लेन की होगी। जिधर से यह नई सड़क बनाने की रूपरेखा तैयार की गई है, उधर फिलहाल संकरी गलियां हैं। गलियों के किनारे सरकारी मकान हैं और इस पर टीटीनगर से लेकर जवाहर चौक तक का हाट बाजार लगता है। संबंधित अफसरों का दावा है कि इस साल मध्य तक इसका निर्माण शुरू हो सकता है और अगले 18 माह में काम पूरा कर दिया जाएगा। रास्ते में बाणगंगा नाले पर एक ब्रिज भी बनेगा, जो करीब 200 मीटर लंबा होगा।


एेसे बनेगी नई रोड

माता मंदिर से शुरू होकर ये सड़क प्लेटिनम प्लाजा के पहले ही अंदर की ओर मुड़ जाएगी। यहां से ये सीधे जवाहर चौक पर निकलेगी। जवाहकर चौक मुख्य चौराहा होगा और इसे पार करते हुए बाणगंगा का नाला पार करते हुए हिंदी भवन से लोगों को भदभदा के साथ ही वीआईपी रोड की ओर बढ़ा देगी। निगम ने एक नए रास्ते की योजना तैयार की है। ये तीनों लिंक रोड, न्यू मार्केट से गुजर रही बीआरटीएस और भदभदा, नेहरू नगर से पीएंडटी की ओर के रास्तों पर बढ़ रहे ट्रैफिक से राहत देगा। संभवत: यह शहर की सबसे बेहतर रोड होगी।

चंद्रमौली शुक्ला,
अपर आयुक्त


सभी के लिए होगा स्थानसभी के लिए होगा स्थान

10.5-10.5 मीटर की अलग-अलग दो लेन वाहनों के लिए

5-5 मीटर दोनों और ट्री स्ट्रैच रहेगा, जिसपर पौधे लगाकर हरियाली की जाएगी

7.4-7.4 मीटर का पाथवे रखा जाएगा।

1.2 मीटर इनके बीच में रोड मिडियन होगा

1.5-1.5 मीटर का सड़क के दोनों छोर पर साइकिल ट्रैक होगा

पाथवे के नीचे ही डक्ट रहेगी, जिससे भविष्य में केबल या बिजली लाइन अंडरग्राउंड करने के लिए उपयोग किया जा सकेगा।


नई सड़क-एक नजर

07 किमी लंबाई

21 मीटर रास्ता मिलेगा वाहन के लिए

30 करोड़ रुपए होगी लागत

40 क्षेत्रों को सीधे होगा लाभ

2017 सितंबर से काम शुरू होने का दावा

18 माह में काम करना हो पूरा

घट जाएगा रोशनपुरा, पीएंडटी रोड का दबाव

यह रोड न्यू मार्केट, रोशनपुरा से लेकर भदभदा, पीएंडटी चौराहा से गुजरने वाली रोड का ट्रैफिक दबाव कम कर देगी। कोलार से बाणगंगा की ओर जाने वाले सीधे माता मंदिर से इस नई रोड से होते हुए आगे निकल जाएंगे। बाणगंगा चौराहा पर भी दबाव कम होगा

और यहां ट्रैफिक व्यवस्थित हो जाएगा।


ब्रिज से सुधरेगा, नाले का स्वरूप

बाणगंगा प्राकृतिक नाला है। अफसरों के अनुसार इसकी गहराई 100 मीटर से अधिक है। ये श्यामला हिल्स वाले हिस्से पर है और प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाता है। यहां करीब 200 मीटर लंबा ब्रिज बनेगा, जो बाद में पर्यटकों को लुभाएगा भी। यह सड़क ऊंचाई पर होने से यहां से न्यू मार्केट से लेकर इसी तरफ के हिस्सों को देखना एक सुखद अनुभव देगा।

Published on:
16 Jan 2017 01:56 am
Also Read
View All