Modi Cabinet: मुलताई तहसील के एक छोटे से गांव मीरापुर के आदिवासी शिक्षक परिवार में उइके का जन्म हुआ था। राजनीति से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था।
Modi Cabinet: दूसरी बार के सांसद दुर्गादास उइके को पीएम मोदी के मंत्रिमंडल (Modi Cabinet) में जगह मिली है। इसके साथ ही उइके ने 20 का बैतूल लोकसभा सीट का सूखा खत्म कर दिया। पहली बार 1994 में बैतूल से सांसद असलम शेर खान को प्रधानमंत्री नरसिंहराव मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया था।
मध्य प्रदेश के मुलताई तहसील के एक छोटे से गांव मीरापुर के आदिवासी शिक्षक परिवार में उइके का जन्म हुआ था। राजनीति से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था। सांसद उइके के अनुसार समाजसेवा करना मकसद था इसलिए गायत्री परिवार से जुड़ गए। जिलों में जागरूकता को लेकर काम किया। इसी दौरान आरएसएस से जुड़ गए।
भाजपा ने 2019 में पहली बार लोकसभा प्रत्याशी बनाया था। आदिवासी नेता उइके राजनीति में उतरने से पहले सरकारी शिक्षक थे। 8 फरवरी 2018 को पुलिस मैदान पर हुए विराट हिन्दू सम्मेलन में सरसंघचालक मोहन भागवत के मंच का संचालन डीडी उइके ने किया था। वहीं वर्ष 2019 में पहली बाद सांसद बनने पर 17 जून 2019 को लोकसभा में शपथ संस्कृत में ली थी।
सांसद उइके मूलत: मुलताई तहसील के अंतर्गत ग्राम मीरापुर के रहने वाले हैं। उइके के पिता सूरतलाल उइके शिक्षक थे। उइके का बचपन बासनेर खुर्द विजयग्राम भैंसदेही में गुजरा। प्रारंभिक शिक्षा चोहटा पोपटी कुनखेड़ी भीमपुर में हुई। एमए समाज शास्त्र से जेएच कॉलेज में की। बीएड खंडवा जिले से किया। डीडी 30 वर्ष तक शिक्षक रहे। डीडी का एक बेटा और दो बेटी हैं। पत्नी ममता उइके गृहिणी हैं। वर्ष 1984 से गायत्री परिवार और वर्ष 2000 से आरएसएस से जुड़े हुए हैं।