17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

19,287 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, नर्मदा परियोजनाओं पर बड़ा दांव, जानें किसे मिला कितना धन?

MP Budget Session 2026 Third Supplementary Presented: विधानसभा में पेश हुए 19,287 करोड़ रुपए के तीसरे अनुपूरक बजट में सरकार की प्राथमिकताएं साफ, सिंचाई, ऊर्जा और कर्ज के ब्याज भुगतान पर सरकार का दिखा फोकस, विकास और वित्तय संतुलन साधने की कोशिश...

2 min read
Google source verification
MP assembly Budget Session second day

MP assembly Budget Session second day(photo: patrika)

MP Budget Session 2026 Third Supplementary Budget Presented: मध्यप्रदेश विधानसभा में आज सरकार ने 19,287 करोड़ रुपए का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें राजस्व मद में 8,934 करोड़ रुपए और पूंजीगत मद में 10,353 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सरकार ने इसे चालू वित्तीय वर्ष की आवश्यकताओं और प्राथमिक परियोजनाओं को गति देने के लिए जरूरी बताया। ये अनुपूरक बजट सरकार ने मध्यप्रदेश विधानसभा में 16 फरवरी से शुरू हुए बजट सत्र 2026 (MP Budget Session 2026) के दूसरे दिन पेश किया है।

नर्मदा घाटी विकास विभाग को सबसे बड़ा आवंटन

सबसे बड़ा आवंटन 4,700 करोड़ रुपए का नर्मदा घाटी विकास विभाग को दिया गया है। यह राशि मुख्य रूप से सिंचाई परियोजनाओं को आगे बढ़ाया और लंबित कार्यों को पूरा करने पर खर्च की जाएगी। सरकार का कहना है कि इससे कृषि क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा और सिंचाई क्षमता में भी वृद्धि होगी।

ऊर्जा विभाग की कंपनियों को ऋण के लिए 2,630 करोड़

ऊर्जा विभाग की कंपनियों को अल्पकालीन ऋण उपलब्ध कराने के लिए 2,630 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यह राशइ विद्युत वितरण और उत्पादन से जुड़ी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होगी। वहीं स्थानीय निकायों को अनुदान के लिए 1,569 करोड़ रुपए रखे गए हैं, जिससे नगरीय और ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलेगी।

कर्ज के ब्याज के लइए 1,650 करोड़ का प्रावधान

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पूर्व में लिए गए कर्ज के ब्याज भुगतान के लिए भी 1,650 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे स्पष्ट है कि बजट का एक बड़ा हिस्सा वित्तीय दायित्वों के निर्वहन पर भी केंद्रित है।

विपक्ष ने उठाए सवाल

विपक्ष ने अनुपूरक बजट के आकार और प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए। जबकि सरकार ने इसे विकास और वित्तीय संतुलन की दिशा में आवश्यक कदम बताया। अब इस पर सदन में विस्तृत चर्चा की संभावना है।

बता दें कि आज मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा बजट का दूसरा दिन था। बजट सत्र शुरू होने से पहले सदन परिसर में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इंदौर के भागीरथपूरा का दूषित पानी और 35 मौतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।