17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में गर्मियों में नहीं जाएगी बिजली, 7500 जगहों पर लगाए नए ट्रांसफार्मर

Transformers-100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित कर उपभोक्ताओं की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की

less than 1 minute read
Google source verification
New power transformers installed at 7,500 locations in MP

New power transformers installed at 7,500 locations in MP

Transformers - एमपी में 7500 जगहों पर नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इससे गर्मियों में बिजली कटौती की समस्या पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा। पश्चिम मप्र में शासन की महत्वपूर्ण योजना रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत बिजली वितरण क्षमता बढ़ाने की यह कवायद की गई है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि इन नए ट्रांसफार्मरों से औद्य़ोगिक क्षेत्र, व्यापारिक क्षेत्र, कृषि क्षेत्र और आबादी क्षेत्र की बिजली वितरण क्षमता का विस्तार किया गया हैं। लाखों उपभोक्ताओं को बिजली वितरण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार किया गया है।

पश्चिम मप्र यानि मालवा निमाड़ में आरडीएसएस अंतर्गत अब तक 7500 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत कंपनी क्षेत्र में 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित कर उपभोक्ताओं की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी की गई है। आलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, धार, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर, शाजापुर में ये ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के अनुसार नए ट्रांसफार्मरों से बिजली वितरण क्षमता में गुणात्मक सुधार हुआ है। इसके साथ ही वितरण व्यवस्था सुचारु होने से लाखों उपभोक्ताओं को बिजली निर्बाध रूप से मिलने लगी है।

नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति में आती दिक्कत समाप्त की

कंपनी अधिकारियों के अनुसार उज्जैन जिले में सर्वाधिक 1200 ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। वितरण क्षमता विस्तार के लिए इंदौर जिले में 900 से ज्यादा, देवास जिले में 940, रतलाम 540, खरगोन 496, धार 490, खंडवा 485, झाबुआ 400, आलीराजपुर 381, मंदसौर 403, शाजापुर 333, नीमच 290, बुरहानपुर 289 में, बड़वानी में 229 स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। अन्य जिलों में भी नए ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति में आती दिक्कत समाप्त की गई है।