17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है’-एमपी के मंत्री के बयान से मची खलबली

Kailash Vijayvargiya- विधानसभा में श्वानों का मामला उठा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन में दिया जवाब

2 min read
Google source verification
Minister Kailash Vijayvargiya said that he has to deal with all the dogs

Minister Kailash Vijayvargiya (File Photo Patrika)

Kailash Vijayvargiya- मध्यप्रदेश में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। मंगलवार को सदन में श्वानों यानि कुत्तों पर चर्चा हुई। भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने राजधानी भोपाल में आवारा कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश नहीं लगाए जाने का मुद्दा उठाया। उनके ध्यानाकर्षण पर प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय Kailash Vijayvargiya ने अध्यक्ष से कहा कि कुत्तों के स्थान पर "श्वान" शब्द का उपयोग होता तो उचित होता। इस पर विधायक आतिफ अकील ने सफाई दी कि कई लोग इस शब्द को समझ ही नहीं पाएंगे। मुद्दे पर सदन में लंबी चर्चा चली। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह कहकर खलबली मचा दी कि सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है। हंसी मजाक के बीच श्वानों का मामला चलता रहा।

विधायक आतिफ अकील ने आरोप लगाया कि श्वानों की नसबंदी पर भी पैसा खा रहे हैं। इस पर भी सरकार को लज्जा आना चाहिए। दो करोड़ रुपए साल के मिलते हैं उसे भी नहीं छोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नसबंदी की बात आएगी तो इंदिरा गांधी तक जाएगी, सुनने वाले ध्यान रख लें।

​आतिक अकील ने शेर सुनाया-

कुत्तों की नसबंदी का ढोल बजाया गया
हर गली में अभियान चलाया गया.
कागजों में शहर हुआ बिल्कुल साफ,
हकीकत में पैसा कहीं और लगाया गया.

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार आवारा कुत्तों का झुंड सड़क पर दिखे तो नगर निगम को जुर्माना भरना पड़ेगा। भोपाल में पिछले 6 माह के अंदर लगभग 10 हजार के अंदर कुत्ते के काटने की यानि Dog Bite हुई है। श्मशान घाट, कब्रिस्तान में 50-50 के झुंड में कुत्ते आम आदमी पर अटैक करते है। कुत्तों के लिए सरकार द्वारा 5 शेल्टर होम (आश्रय स्थल) बनाए जाने के लिए कहा था लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

अध्यक्ष ने विधायक अकील को टोका तो भंवरसिंह शेखावत बोल उठे- आज प्रदेश को पहली बार मालूम पड़ रहा है कि कुत्तों के प्रभारी मंत्री भी आदरणीय कैलाशजी हैं… (हंसी) कुत्तों का कुनबा तो बढ़ रहा है… तब अध्यक्ष ने कहा कि आतिक अकील नये हैं, उनको भी प्रश्न पूछने का मौका दीजिए। इसपर भंवरसिंह शेखावत ने कहा- उनको तो मौका दें लेकिन सुन कहां रहे हैं, यह कुत्ता मंत्रीजी हमारे, कुत्ते के ऊपर जो हैं मंत्रीजी सुनते कहां हैं. वह तो कहते हैं कि कुत्तों पर चर्चा ही मत करो।

विधायक आतिफ अकील ने कुत्तों की आबादी बढ़ने का जिक्र करते हुए जांच की मांग की। विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने इसे गंभीर विषय बताते हुए कहा कि मजाक की बजाए सरकार को जवाब देना चाहिए। इस पर कैलाश विजयवर्गीय Kailash Vijayvargiya ने कहा कि हम सिर्फ भोपाल ही नहीं, सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं में श्‍वान के नसबंदी केन्‍द्रों की संख्‍या बढ़ा रहे हैं।

सारे कुत्तों से मुझे निपटना पड़ता है

कैलाश विजयवर्गीय Kailash Vijayvargiya ने इससे पहले चर्चा की शुरुआत में कहा -- अध्यक्ष महोदय, मैंने तो "श्वान" शब्द के उपयोग के लिए इसलिए कहा क्योंकि यह इस सत्र का पहला ध्यानाकर्षण और वह भी …..(हंसी)। इस पर विधायक भंवर सिंह शेखावत बोले -- वह भी कुत्तों पर और जवाब भी कैलाश विजयवर्गीयजी दे रहे हैं। तब नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोल उठे-- सारे कुत्तों से मुझे निपटना पड़ता है… (हंसी)।