भोपाल

कंफर्म….सिर्फ 800 किमी दूर ‘मानसून’, जून की इस तारीख को करेगा ‘तूफानी एंट्री’

Monsoon 2025: मध्यप्रदेश में भी समय से पहले मानसून आने की उम्मीद है। बात दें कि इस बार मई का महीना राहत भरा रहा है।

2 min read
May 27, 2025
Monsoon 2025 (सोर्स: पत्रिका और AI फोटो)

Mp Weather: केरल में मंगल प्रवेश के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मानसून ने एंट्री मार दी है। इस समय एमपी की राजधानी भोपाल से मानसून तकरीबन 800 किमी दूर है। पूणे, मुंबई में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून का प्रवेश महाराष्ट्र में हो गया है। प्रदेश में भी समय से पहले मानसून आने की उम्मीद है। बात दें कि इस बार मई का महीना राहत भरा रहा है।

लगातार मानसूनी गतिविधियों के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। नौ तपा के दूसरे दिन भी लोगों के लिए राहत भरा रहा। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि मानसून का आगमन इस बार समय से पहले होने की उम्मीद है, क्योंकि अब तक परिस्थतियां अनुकूल हैं, इसलिए मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कब होगी मानसून की एंट्री

ऐसी ही रफ्तार रही तो प्रदेश में मानसून जून के पहले सप्ताह में पहुंच जाएगा। प्रदेश में मानसून के आने की सामान्य तारीख 16 जून और भोपाल में 20 जून है। आमतौर पर केरल से मप्र और भोपाल तक मानसून के पहुंचने में एक पखवाड़े का वक्त लगता है। वहीं महाराष्ट्र तक एक सप्ताह लगता है, लेकिन सिस्टम सक्रिय होने से मानसून को गति मिल रही है। जिसके चलते महाराष्ट्र के पूणे, मुंबई सहित कुछ शहरों में मानसून का प्रवेश हो गया है।

अभी यहां है मानसून

मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, महबूबनगर, कावली, अगरतला, गोलपारा से होते हुए गुजर रही है।

नौतपा का असर कम

इस वर्ष नौतपा में गर्मी का अहसास कम हो रहा है। शाम करीब 4 बजे मौसम बदला और 30 मिनट तक कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर चला। बारिश से मौसम में ठंडक घुलने के साथ ही लोगों ने गर्मी और उमस से राहत की सांस ली।

Published on:
27 May 2025 05:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर